कानपुर में बाढ़ का खतरा मंडराया: गंगा बैराज पर जलस्तर वार्निंग लेवल के पार, प्रशासन अलर्ट
कानपुर में बाढ़ का खतरा मंडराया: गंगा बैराज पर जलस्तर वार्निंग लेवल के पार, प्रशासन अलर्ट कानपुर उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ के हालात बनने लगे हैं। बाढ़ नियंत्रण कार्यालय, लोअर गंगा कैनाल (LGC), कानपुर द्वारा आज सुबह 8:00 बजे जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार कानपुर बैराज और शुक्लागंज में नदी खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच गई है। हरिद्वार और नरोरा बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण अगले 24 घंटों में स्थिति और बिगड़ने की आशंका है। ➡️कानपुर बैराज पर स्थिति चिंताजनक बाढ़ नियंत्रण कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक कानपुर बैराज पर आज सुबह: - *अप स्ट्रीम लेवल:* 114.670 मीटर - *डाउन स्ट्रीम लेवल:* 114.280 मीटर - *वर्तमान डिस्चार्ज:* 412548 क्यूसेक - *वार्निंग लेवल:* 114.000 मीटर - *डेंजर लेवल:* 115.000 मीटर - *डेंजर लेवल पर डिस्चार्ज क्षमता:* 544373 क्यूसेक आंकड़े साफ बता रहे हैं कि कानपुर बैराज पर जलस्तर वार्निंग लेवल 114.000 मीटर को पार करके 114.670 मीटर पर पहुंच गया है। यानी वार्निंग लेवल से 0.67 मीटर ऊपर पानी बह रहा है। डेंजर लेव...