फर्रुखाबाद-कासगंज-कानपुर के बीच 10 ट्रेनों का नया टाइम टेबल जारी, देखें पूरी लिस्ट
कानपुर अनवरगंज (CPA) से मंधना (MDA) के बीच एलिवेटेड ट्रैक निर्माण के चलते रेलवे ने बड़ा ब्लॉक प्लान जारी किया है। वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक द्वारा जारी नोट (दिनांक 01/09/26) के अनुसार इस ब्लॉक के दौरान गाड़ियों के संचालन की योजना बदल दी गई है। इस बदलाव से कानपुर, फर्रुखाबाद, कासगंज के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।
*क्या है पूरा प्लान?
रेलवे के अनुसार वर्तमान में फर्रुखाबाद से कानपुर अनवरगंज/कानपुर सेंट्रल के मध्य मंडल के रेक लिंक से 04 जोड़ी (LOCAL) गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। कानपुर अनवरगंज - मंधना के मध्य एलिवेटेड ट्रैक निर्माण हेतु ब्लाक होने पर कुछ गाड़ियों के समय में आंशिक संशोधन कर वर्तमान की भांति 02 जोड़ी एक्सप्रेस तथा 02 जोड़ी सवारी गाड़ियों के साथ कुल 04 जोड़ी गाड़ियों का संचालन किया जा सकेगा।
इसी प्रकार फर्रुखाबाद से कासगंज के मध्य कुल 06 जोड़ी गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। कुछ गाड़ियों के समय में आंशिक संशोधन कर वर्तमान की भांति 03 जोड़ी एक्सप्रेस तथा 03 जोड़ी सवारी गाड़ियों का संचालन होता रहेगा।
इसके अलावा PQRS मशीन कार्य हेतु पटियाली से फर्रुखाबाद तक 04 घंटे का ब्लॉक कॉरिडोर दिन के समय, कन्नौज से मंधना तक 3.50 से 4.00 घंटे का दिन के समय तथा फर्रुखाबाद से कन्नौज तक दिन में 3.50 से 4.30 घंटे का ब्लाक कॉरिडोर उपलब्ध रहेगा।
*नया टाइम टेबल: MDA-FBD सेक्शन (TRAIN PLANNING B/W KSJ-FBD-MDA AFTER ELEVATED TRACK BLOCK B/W CPA-MDA)*
रेलवे ने दो चार्ट जारी किए हैं। पहला MDA-FBD सेक्शन के लिए:
55345 (MDA-FBD):* प्रस्थान MDA 04:40 - आगमन FBD 07:50
- *15037 (MDA-KSJ):* 12:15 - 15:05
- *15039 (MDA-KSJ):* 15:25 - 18:20
- *55347 (MDA-FBD):* 19:45 - 23:00
- *NEW MEMU (MDA-FBD):* 17:35 - 21:05
वापसी में:
- *55348 (FBD-MDA):* FBD से 05:00 - MDA 08:30
- *15040 (KSJ-MDA):* 11:25 - 14:15
- *15038 (KSJ-MDA):* 15:55 - 18:45
- *55346 (KSJ-MDA):* 18:53 - 22:45
- *NEW MEMU (FBD-MDA):* 12:40 - 16:20
*दूसरा चार्ट: FBD-KSJ सेक्शन
- *55343 (FBD-KSJ):* 04:50 - 07:40
- *15041 (FBD-KSJ):* 06:50 - 09:30 (पहले 07:15 था, अब 06:50 किया गया)
- *55345 (MDA-KSJ):* 07:55 - 11:05
- *15037 (MDA-KSJ):* 15:10 - 18:15
- *15039 (MDA-KSJ):* 18:25 - 20:50
- *55341 (SKB-KSJ):* 19:55 - 22:55
- *NEW MEMU (FBD-KSJ):* 21:20 - 00:00
वापसी:
55342 (KSJ-SKB):* 04:50 - 07:45
- *15040 (KSJ-MDA):* 08:55 - 11:15
- *15038 (KSJ-MDA):* 13:30 - 15:45
- *55346 (KSJ-MDA):* 16:00 - 18:50 (पहले 14:45 था, अब 16:00)
- *55344 (KSJ-FBD):* 17:30 - 20:40
- *15042 (KSJ-FBD):* 21:00 - 23:20
- *NEW MEMU (KSJ-FBD):* 07:00 - 09:30
यात्रियों के लिए 4 बड़ी राहत:*
1. *गाड़ी संख्या 15037/15038 (KSJ-MDA-KSJ)* को मंधना से फर्रुखाबाद के मध्य सभी ब्लाक स्टेशनों पर अस्थायी रूप से ठहराव दिया जाएगा। इससे छोटे स्टेशनों के यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी जब तक एलिवेटेड कार्य पूरा नहीं होता।
2. गाड़ी संख्या 15041 (FBD-KSJ) का फर्रुखाबाद से प्रस्थान 7:15 के स्थान पर 6:50 किया जाएगा।
3. गाड़ी संख्या 55346 (KSJ-LJN) को मंधना तक चलाया जाएगा। कासगंज से प्रस्थान 14:45 से बदलकर 16:00 किया गया।
4. गाड़ी संख्या 55345 (LJN-KSJ) को मंधना से चलाया जाएगा। मंधना से प्रस्थान 7:40 के स्थान पर 4:40 किया गया।
*क्या होगा फायदा?*
कानपुर अनवरगंज - मंधना एलिवेटेड ट्रैक बनने के बाद कानपुर शहर में जाम की समस्या खत्म होगी और ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी। फिलहाल ब्लॉक के दौरान भी रेलवे ने यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा है। नई MEMU ट्रेनों के जुड़ने से डेली यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले नया टाइम टेबल जरूर देख लें।
रिपोर्ट:* पत्रकार जितेन्द्र कुमार सिंह पटेल, सत्य का असर, कानपुर नगर | संपर्क: 9956834016


टिप्पणियाँ