कानपुर: शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 2 घंटे में 1257 चालान
➡️1.कानपुर: शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 2 घंटे में 1257 चालान➡️ 2. चारों जोनों में सघन शराब चेकिंग अभियान, 10 वाहन सीज, 1 FIR दर्ज ➡️3. कानपुर पुलिस का सख्त संदेश: Drink & Drive नहीं चलेगा, ब्रेथ एनालाइजर से हुई जांच।
कानपुर सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कानपुर पुलिस ने मंगलवार 02.06.2026 को सायं 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक कमिश्नरेट के चारों जोनों में सघन शराब चेकिंग अभियान चलाया। अपर पुलिस आयुक्त (लॉ एण्ड ऑर्डर) डॉ. विपिन ताडा के निर्देशन में हुए इस अभियान में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई।
पुलिस टीमों ने पूर्वी, दक्षिण, पश्चिम और सेंट्रल जोन के 146 प्रमुख चौराहों, बाजारों, व्यस्त मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट बनाए। अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर चालकों का ब्रेथ एनालाइजर से अल्कोहल टेस्ट कराया गया।
पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, अभियान में कुल 1069 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने भाग लिया। टीमों ने 2591 दोपहिया और 1516 चारपहिया वाहनों की जांच की। जांच में मानक से अधिक शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए 1257 वाहन चालकों के मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किए गए। नियमों का उल्लंघन करने पर 10 वाहनों को सीज भी किया गया। इसके अलावा 1 व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की गई।
जोनवार आंकड़ों पर नजर डालें तो पूर्वी जोन में 35 स्थानों पर चेकिंग कर 245 चालान और 3 वाहन सीज किए गए। दक्षिण जोन में 43 स्थानों पर 425 चालान और 4 वाहन सीज हुए। पश्चिम जोन में 36 जगहों पर 268 चालान और 1 वाहन सीज हुआ, जबकि सेंट्रल जोन में 32 स्थानों पर 319 चालान और 2 वाहन सीज किए गए।
कमिश्नरेट पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शराब का सेवन करने के बाद वाहन न चलाएं। Drink & Drive से न सिर्फ खुद की जान खतरे में पड़ती है, बल्कि दूसरों की सुरक्षा भी प्रभावित होती है। पुलिस ने चेतावनी दी कि यह अभियान आगे भी लगातार चलता रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का मकसद सिर्फ चालान करना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है।
सत्य का असर समाचार पत्र, कानपुर
पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल
संपर्क सूत्र 9956 834016


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें