कानपुर में स्पीड पर पुलिस का शिकंजा: NH-34, NH-19 पर 307 वाहनों का ओवरस्पीड में चालान, बैरियर और इंटरसेप्टर तैनात

कानपुर यातायात पुलिस की कार्रवाई: NH-34, NH-19 और गंगा बैराज पर ओवरस्पीड के 307 वाहन चालान। हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों के पालन की अपील की 

डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार के सख्त कार्रवाई के निर्देश रांग साइड, बिना सीट बेल्ट शराब पीकर वाहन चालकों पर होगी सख्त कार्रवाई 

कानपुर में स्पीड पर पुलिस का शिकंजा: NH-34, NH-19 पर 307 वाहनों का ओवरस्पीड में चालान, बैरियर और इंटरसेप्टर तैनात

कानपुर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए कानपुर नगर यातायात पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। दिनांक 10.06.2026 को जारी प्रेस नोट के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-34 और राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर ओवरस्पीड के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस ने NH-34 पर 51 ट्रक, 4 बस और 77 चार पहिया सहित 132 वाहन, NH-19 पर 2 ट्रक, 8 बस और 105 चार पहिया सहित 115 वाहन तथा गंगा बैराज पर 60 वाहनों का ओवरस्पीड में चालान किया। कुल मिलाकर एक दिन में 307 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई हुई।

दुर्घटनाएं रोकने के लिए यातायात पुलिस ने NH-34 पर 8 स्थानों पर बैरियर स्थापित कर ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा प्रत्येक 20 किलोमीटर पर 3 इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात किए गए हैं। इन मोबाइल के जरिए तेज गति से चलने वाले वाहनों पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर ये पूरी कार्ययोजना लागू की गई है।

यातायात पुलिस ने आम जनता से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें, सड़क पर निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं, ओवरटेक हमेशा दाहिने से करें और यातायात संकेतों का पालन करें। सबसे जरूरी शराब पीकर वाहन न चलाएं।

पुलिस ने बताया कि नियमों का पालन केवल आपकी सुरक्षा ही नहीं बल्कि दूसरों की जान की हिफाजत भी करता है। कमिश्नरेट कानपुर पुलिस का स्लोगन है "सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा - नियमों का पालन करें व दूसरों को भी प्रेरित करें"। 09.06.2026 को नियम तोड़ने पर 2952 चालान किए गए थे, जिसमें रॉन्ग साइड के 394, ट्रिपल सवारी के 137 और एचएसआरपी न लगाने के 62 चालान शामिल हैं।

किसी भी असुविधा के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम 9305104340 और ग्रीन कॉरिडोर सेल 9454402413 पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस ने एम्बुलेंस को प्राथमिकता देने की भी अपील की है।
सत्य का असर समाचार पत्र कानपुर नगर 
पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल 
संपर्क सूत्र 9956 834016 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कानपुर: 2.5 महीने से बिना सैलरी National Sugar Institute के गार्ड, भूखे होकर बंद किया गेट

कानपुर में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा: लापरवाही पर DM का कड़ा रुख, कई अधिकारियों का वेतन रोका, शो-कॉज नोटिस जारी*

कानपुर में 11 जुलाई को एंडोमेट्रियोसिस पर बड़ा सीएमई: केओजीएस और फोग्सी करेंगे "दर्द, मासिक धर्म और उससे आगे" पर मंथन, महिलाओं की बांझपन और दर्द की समस्या पर होगी चर्चा