कानपुर गायनोकोलॉजिस्ट डॉ. किरण पांडे बनीं UPCOG की अध्यक्ष, काशी में बाबा विश्वनाथ की नगरी में हुआ शपथ ग्रहण
GSVM की पूर्व HOD डॉ. किरण पांडे बनीं UPCOG अध्यक्ष, कानपुर का बढ़ा मान।
काशी/कानपुर, 13 जून 2026* - कानपुर के जच्चा-बच्चा अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. किरण पांडे को उत्तर प्रदेश काउंसिल ऑफ ऑब्सटेट्रिशियंस एंड गायनोकोलॉजिस्ट्स UPCOG का अध्यक्ष चुना गया है। GSVM मेडिकल कॉलेज की पूर्व HOD और प्रोफेसर रह चुकीं डॉ. पांडे का शपथ ग्रहण 13 जून को बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में संपन्न हुआ।
MBBS, MD के साथ FICOG, FIMSA, MAMS, CIMP जैसी अंतरराष्ट्रीय फैलोशिप से सम्मानित डॉ. पांडे ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि यह उनके लिए बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद है। उन्होंने इस दायित्व को महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए समर्पित बताया।डॉ. पांडे ने UPCOG की संरक्षक पद्मश्री डॉ. उषा शर्मा का विशेष आभार जताया। उन्होंने कहा कि डॉ. शर्मा का मार्गदर्शन, सलाहकार डॉ. राज बवेजा का सहयोग और सभी वरिष्ठ चिकित्सकों के विश्वास से यह सम्मान और भी गौरवपूर्ण हो गया। उन्होंने पूर्व अध्यक्षों, संरक्षक डॉ. चंद्रावती, डॉ. मीरा अग्निहोत्री, सलाहकार डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ. जयदीप मल्होत्रा और पूरे UPCOG परिवार को धन्यवाद दिया।जच्चा-बच्चा अस्पताल कानपुर में सेवाएं दे रहीं डॉ. पांडे ने बताया कि GSVM मेडिकल कॉलेज में HOD रहते हुए उन्होंने सैकड़ों महिला डॉक्टरों को प्रशिक्षित किया है। उनके कार्यकाल में मातृ-शिशु स्वास्थ्य, किशोरी स्वास्थ्य और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रसूति सेवाओं पर विशेष जोर रहेगा। समारोह को यादगार बनाने के लिए डॉ. सरोज सिंह, डॉ. अनुराधा खन्ना, डॉ. ऋतु खन्ना और आयोजन टीम का भी उन्होंने आभार व्यक्त किया।
डॉ. पांडे ने कहा कि शिक्षकों, साथी डॉक्टरों और परिवार के सहयोग से वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगी UPCOG उत्तर प्रदेश में महिला चिकित्सकों का सबसे बड़ा मंच है। GSVM की पूर्व HOD का इस पद पर पहुंचना कानपुर के चिकित्सा जगत के लिए गर्व की बात है।
सत्य का असर समाचार पत्र कानपुर
पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल
संपर्क सूत्र 9956834916

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें