कानपुर: CSA कृषि विश्वविद्यालय में जैविक खाद प्रशिक्षण संपन्न, किसानों ने रासायनिक खाद छोड़ने का लिया संकल्प

कानपुर, 27 जून 2026 चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र दिलीप नगर में दो दिवसीय किण्वित जैविक खाद योजना अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक समापन हो गया।

➡️*प्रशिक्षण में क्या सिखाया गया:

इस कार्यशाला में किसानों को रासायनिक खादों के विकल्प के रूप में किण्वित जैविक खाद (एफओएम), जीवामृत और वर्मी कम्पोस्ट के वैज्ञानिक उत्पादन और उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

*मुख्य उद्देश्य:* किसानों की आय बढ़ाना और कृषि भूमि की उर्वरा शक्ति को सुधारना है।

➡️समापन सत्र की खास बातें:

समापन सत्र के दौरान किसानों को मुख्य रूप से देशी गाय के गोबर और मूत्र से जीवामृत, बीजामृत और मटका खाद बनाने एवं उपयोग करने की विधि बताई गई।

➡️सरकारी योजनाओं की जानकारी:

मृदा वैज्ञानिक डॉक्टर खलील खान ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के तहत मिल रही वित्तीय सहायता और प्रमाणन की जानकारी दी। मृदा परीक्षण आधारित जैविक उर्वरकों के प्रयोग से उपज में वृद्धि और लागत में कमी विषयक किसान भाइयों को विस्तार से जानकारी दी गई।किसानों का संकल्प:*अंत में किसान भाइयों ने किण्वित जैविक खाद अपनाने का संकल्प लिया।

*संपादक:* सत्य का असर समाचार पत्र, कानपुर  

*पत्रकार:* जितेंद्र कुमार सिंह पटेल  

*संपर्क सूत्र:* 9956834016  

*ईमेल:* satyakaasarnews24@gmail.com

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कानपुर: 2.5 महीने से बिना सैलरी National Sugar Institute के गार्ड, भूखे होकर बंद किया गेट

कानपुर में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा: लापरवाही पर DM का कड़ा रुख, कई अधिकारियों का वेतन रोका, शो-कॉज नोटिस जारी*

कानपुर में 11 जुलाई को एंडोमेट्रियोसिस पर बड़ा सीएमई: केओजीएस और फोग्सी करेंगे "दर्द, मासिक धर्म और उससे आगे" पर मंथन, महिलाओं की बांझपन और दर्द की समस्या पर होगी चर्चा