नो पार्किंग पर बड़ा अभियान कानपुर डीसीपी रवींद्र कुमार के आदेश पर RTC Scheme के तहत की गई कार्रवाई चार पहिया 7 वाहन क्रेन से उठे।

कानपुर पुलिस उपायुक्त यातायात रवींद्र कुमार के निर्देशन में शुक्रवार को कानपुर में "Reducing Traffic Congestion RTC Scheme" के तहत विशेष अभियान चलाया गया। डीसीपी रवींद्र कुमार के आदेश पर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे


नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

डीसीपी रवींद्र कुमार के निर्देश पर यातायात पुलिस कर्मियों ने लाउडहेलर के माध्यम से वाहन स्वामियों को सूचित कर नो पार्किंग क्षेत्र से वाहन हटाने के निर्देश दिए। इसके बावजूद जिन वाहन स्वामियों ने वाहन नहीं हटाए, उनके वाहनों को क्रेन के माध्यम से कुल 07 चार पहिया वाहनों को संबंधित थाने में भेजा गया।

डीसीपी रवींद्र कुमार ने वाहन स्वामियों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करें। नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा कर यातायात व्यवस्था बाधित न करें।

डीसीपी रवींद्र कुमार ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

डीसीपी रवींद्र कुमार ने विशेष रूप से वाहन चालकों से अनुरोध किया कि सड़क पर चल रही एंबुलेंस को प्राथमिकता देते हुए उसे तुरंत रास्ता दें। "आपकी जागरूकता, आपकी संवेदनशीलता और आपकी त्वरित प्रतिक्रिया किसी के अनमोल जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।" हेल्पलाइन:* ट्रैफिक कंट्रोल रूम - 9305104340 | ग्रीन कॉरिडोर सेल - 945440241

सत्य का असर समाचार पत्र कानपुर 

 पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल 

संपर्क सूत्र 9956 834016 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कानपुर: 2.5 महीने से बिना सैलरी National Sugar Institute के गार्ड, भूखे होकर बंद किया गेट

कानपुर में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा: लापरवाही पर DM का कड़ा रुख, कई अधिकारियों का वेतन रोका, शो-कॉज नोटिस जारी*

कानपुर में 11 जुलाई को एंडोमेट्रियोसिस पर बड़ा सीएमई: केओजीएस और फोग्सी करेंगे "दर्द, मासिक धर्म और उससे आगे" पर मंथन, महिलाओं की बांझपन और दर्द की समस्या पर होगी चर्चा