डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 15 करोड़ की ठगी करने वाला अंतरराज्यीय साइबर गिरोह बेनकाब, 6 आरोपी गिरफ्तार

कानपुर। थाना शिवराजपुर पुलिस और साइबर क्राइम सेल, कमिश्नरेट कानपुर नगर की संयुक्त कार्रवाई में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों को भयभीत कर करोड़ों रुपये ठगने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

➡️ कैसे करते थे ठगी? 

जांच में पता चला कि गिरोह के सदस्य खुद को पुलिस, सीबीआई और अन्य सरकारी एजेंसियों का अधिकारी बताकर लोगों को कॉल करते थे। वे पीड़ितों को फर्जी मामलों में गिरफ्तारी, ड्रग तस्करी या मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर करोड़ों रुपये ठग लेते थे। इस तरह के ठगी को "डिजिटल अरेस्ट" कहा जाता है। इसमें आरोपी वीडियो कॉल पर वर्दी पहनकर खुद को अधिकारी बताते हैं और व्यक्ति को घर से बाहर न निकलने, रिश्तेदारों को न बताने का दबाव बनाते हैं। डर की वजह से लोग पैसे ट्रांसफर कर देते हैं।

➡️करोड़ों का लेनदेन कैसे छिपाते थे?

साइबर सेल की जांच में सामने आया कि ठगी की रकम को आरोपी पी2पी ट्रेडिंग के जरिए यूएसडीटी यानी क्रिप्टोकरेंसी में बदल देते थे, ताकि पैसों का ट्रेस न हो सके। एनसीआरपी और प्रतिबिंब पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार यह गिरोह पिछले करीब 3 वर्षों से सक्रिय था। इस दौरान गिरोह ने देशभर में लगभग 2,500 लोगों को निशाना बनाकर 15 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी की। 

ठगी की धनराशि के लेनदेन के लिए आरोपियों ने 450 से अधिक फर्जी और किराए के बैंक खातों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 मोबाइल फोन, 1 टैबलेट, 10 बैंक पासबुक, 2 चेकबुक और 12 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अशरफ खान, सूरज कुमार, राजन कटियार, राजदीप, भीमरतन कुमार और कमल के रूप में हुई है। इनके खिलाफ उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में भी साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2), 318(4) और आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बड़ी कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।

सत्य का असर समाचार पत्र कानपुर नगर 

पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल 

संपर्क सूत्र 9956 834016 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कानपुर: 2.5 महीने से बिना सैलरी National Sugar Institute के गार्ड, भूखे होकर बंद किया गेट

कानपुर में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा: लापरवाही पर DM का कड़ा रुख, कई अधिकारियों का वेतन रोका, शो-कॉज नोटिस जारी*

कानपुर में 11 जुलाई को एंडोमेट्रियोसिस पर बड़ा सीएमई: केओजीएस और फोग्सी करेंगे "दर्द, मासिक धर्म और उससे आगे" पर मंथन, महिलाओं की बांझपन और दर्द की समस्या पर होगी चर्चा