कानपुर: बेल्हौर में टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोडिंग पर 7 वाहन सीज, 6.50 लाख जुर्माना वसूला
कानपुर नगर अवैध खन और ओवरलोडिंग पर लगाम कसने के लिए शुक्रवार तड़के राजस्व, पुलिस, परिवहन और खन विभाग की संयुक्त टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई की। बेल्हौर क्षेत्र के ककवन रोड पर सुबह 3 बजे से सुबह 10 बजे तक चले अभियान में 7 वाहन सीज किए गए और 6.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
कार्रवाई का नेतृत्व एसडीएम बेल्हौर और एसीपी बेल्हौर ने किया। उनके साथ वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन श्रीमती सोमलता यादव, PTO श्री दीपक सिंह और जिला खन अधिकारी कानपुर नगर मौजूद रहे। आसपास की सभी चौकियों के प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।PTO श्री दीपक सिंह ने बताया कि यह अभियान DTC सर के निर्देश पर चलाया गया। ओवरलोडिंग के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त होती हैं और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है। इसलिए टास्क फोर्स द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके पर ही वाहनों के कागजात खंगाले। बिना परमिट, फिटनेस और ओवरलोड पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अवैध खन और ओवरलोडिंग करने वालों पर आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
सत्य का असर समाचार पत्र कानपुर नगर
पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल
संपर्क सूत्र 9956 834016
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें