कानपुर: DCP ट्रैफिक रवीन्द्र कुमार ने रामादेवी रैंप का किया निरीक्षण, 2 दिन में 2552 वाहनों पर कार्रवाई
कानपुर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार* ने सोमवार को रामादेवी रैंप एवं बीमा चौराहे का स्थलीय निरीक्षण किया। एनएचएआई द्वारा रामादेवी रैंप पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य और ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया गया।
डीसीपी रवीन्द्र कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण के दौरान आमजन को असुविधा न हो। निर्माण स्थल पर पर्याप्त साइनेज बोर्ड, बैरिकेडिंग और पीए सिस्टम लगाए जाएं। यातायात निरीक्षक जाजमऊ, एनएचएआई अधिकारी और थाना चकेरी की टीम मौके पर मौजूद रही।
वहीं अपर पुलिस उपायुक्त यातायात कपिल देव सिंह ने घाटमपुर पुल के क्षतिग्रस्त होने पर लगाई गई डायवर्जन व्यवस्था का निरीक्षण किया। पुल की मरम्मत पूरी होने तक डायवर्जन प्वाइंट पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के आदेश दिए।
दुर्घटनाएं रोकने के लिए NH-34 पर 8 स्थानों पर वेरियर लगाकर 24 घंटे ड्यूटी की जा रही है। तेज गति वाले वाहनों के लिए हर 20 किमी पर 3 इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात हैं। 23 जून को NH-34 पर 171, NH-19 पर 115 और गंगा बैराज पर 52 वाहनों का ओवरस्पीडिंग पर चालान हुआ।
यातायात पुलिस ने लोगों से रॉन्ग साइड न चलने, हेलमेट/सीट बेल्ट पहनने, गति सीमा मानने और दाहिने से ओवरटेक करने की अपील की। शराब पीकर ड्राइविंग पर सख्ती होगी।
22 जून को नियम तोड़ने पर कुल 2552 चालान किए गए। रॉन्ग साइड 350, ट्रिपल सवारी 117, एचएसआरपी 43 और अन्य 2042 चालान शामिल हैं। शिकायत के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम 9305104340 पर कॉल करें। पुलिस ने एम्बुलेंस को रास्ता देने की भी अपील की।
सत्य का असर समाचार पत्र कानपुर
पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल
संपर्क सूत्र 9956834016


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें