मुहर्रम को लेकर कानपुर ट्रैफिक DCP रवींद्र कुमार ने किया रूट निरीक्षण, जुलूस के लिए डायवर्जन प्लान तैयार


मुहर्रम को लेकर कानपुर ट्रैफिक DCP ने किया रूट निरीक्षण 

कानपुर नगर मुहर्रम पर्व के दृष्टिगत निकाले जाने वाले ताजिया एवं जुलूसों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराए जाने हेतु गुरुवार को पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार ने पूर्वी, पश्चिम एवं सेंट्रल जोन के विभिन्न संवेदनशील स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीसीपी ट्रैफिक ने जरीब चौकी, डिप्टी पड़ाव, घंटाघर चौराहा, नमक फैक्ट्री चौराहा, एकता चौराहा, रावतपुर तिराहा एवं मसवानपुर क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जुलूस मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था तथा यातायात डायवर्जन पॉइंट का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों के साथ पैदल गश्त कर उन्होंने यातायात व्यवस्था की मौजूदा स्थिति को परखा।

डीसीपी रवीन्द्र कुमार ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मुहर्रम के दौरान जुलूस मार्गों पर यातायात का सुचारू संचालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। साथ ही प्रभावी बैरिकेडिंग और वैकल्पिक यातायात व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान आम जनता को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए पहले से डायवर्जन प्लान लागू किया जाए। जहां जरूरी हो वहां रूट डायवर्ट कर वैकल्पिक मार्गों से ट्रैफिक निकाला जाए। पार्किंग के लिए भी पहले से स्थान चिन्हित कर लिए जाएं ताकि जाम की स्थिति न बने।

निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कलेक्टर गंज, संबंधित जोन के यातायात निरीक्षक, थाना प्रभारी हरबंश मोहाल एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मुहर्रम के दिन पूरे रूट पर लगातार मॉनिटरिंग की जाए और कंट्रोल रूम से समन्वय बनाए रखा जाए।

गौरतलब है कि मुहर्रम के जुलूस शहर के कई संवेदनशील इलाकों से गुजरते हैं। ऐसे में पुलिस-प्रशासन पहले से ही तैयारियों में जुटा है ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

सत्य का असर समाचार पत्र कानपुर पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल संपर्क सूत्र 9956834016

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कानपुर: 2.5 महीने से बिना सैलरी National Sugar Institute के गार्ड, भूखे होकर बंद किया गेट

कानपुर में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा: लापरवाही पर DM का कड़ा रुख, कई अधिकारियों का वेतन रोका, शो-कॉज नोटिस जारी*

कानपुर में 11 जुलाई को एंडोमेट्रियोसिस पर बड़ा सीएमई: केओजीएस और फोग्सी करेंगे "दर्द, मासिक धर्म और उससे आगे" पर मंथन, महिलाओं की बांझपन और दर्द की समस्या पर होगी चर्चा