कानपुर: DCP ट्रैफिक के निर्देश पर "सुगम यातायात योजना" के तहत अभियान, नो-पार्किंग में खड़ी 6 गाड़ियां क्रेन से उठाई गईं

कानपुर नगर।शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार के निर्देश पर शुक्रवार 27 जून 2026 को "सुगम यातायात योजना - Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme" के तहत विशेष अभियान चलाया गया।

➡️नो-पार्किंग जोन में चला अभियान

अभियान के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस कर्मियों ने लाउड हेलर के माध्यम से वाहन स्वामियों को सूचित कर तुरंत वाहन हटाने के निर्देश दिए।

➡️6 गाड़ियां क्रेन से उठाईं 

अनाउंसमेंट के बावजूद वाहन न हटाने वाले वाहन स्वामियों पर सख्त कार्रवाई हुई। क्रेन के माध्यम से कुल *6 चार पहिया वाहनों* को उठाकर संबंधित थाने में भेजा गया। बाद में वाहन स्वामियों को यातायात नियमों का पालन करने की अंतिम चेतावनी देकर नियमानुसार वाहन सुपुर्द किए गए।

➡️DCP ट्रैफिक की अपील

यातायात पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर ने आमजन से अपील की है कि सभी लोग अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा कर यातायात व्यवस्था बाधित न करें। नियमों का पालन कर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने में सहयोग प्रदान करें।

पुलिस ने कहा कि एम्बुलेंस को हमेशा प्राथमिकता दें और उसे तुरंत रास्ता दें। आपकी जागरूकता किसी के अनमोल जीवन की रक्षा कर सकती है।

संपादकः सत्य का असर समाचार पत्र, कानपुर

पत्रकारः जितेंद्र कुमार सिंह पटेल

संपर्क सूत्र: 9956834016

ईमेल: satyakaasarnews24@gmail.com

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कानपुर: 2.5 महीने से बिना सैलरी National Sugar Institute के गार्ड, भूखे होकर बंद किया गेट

कानपुर बैराज पर गंगा का जलस्तर में राहत 113.740 मीटर, खतरे के निशान से 1.26 मीटर नीचे - LGC रिपोर्ट 01-09-26

फर्रुखाबाद-कासगंज-कानपुर के बीच 10 ट्रेनों का नया टाइम टेबल जारी, देखें पूरी लिस्ट