कानपुर में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा: लापरवाही पर DM का कड़ा रुख, कई अधिकारियों का वेतन रोका, शो-कॉज नोटिस जारी*
कानपुर: लापरवाही पर DM का एक्शन, 3 अधिकारियों का वेतन रोका, CMO को नोटिस
कानपुर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विकास कार्य, निर्माण कार्य और राजस्व कार्यों की जिले की रैंकिंग पर गहरी नाराजगी जताते हुए DM ने लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
➡️बिना अनुमति अनुपस्थिति पर वेतन रोका
बैठक में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर पर्यटन अधिकारी श्रीमती नीलम गौतम, पर्यटन विभाग की कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री सुखवीर सिंह और जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता श्री संदेश सिंह तोमर का वेतन तत्काल रोकने के आदेश दिए गए। DM ने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
➡️स्वास्थ्य और जननी सुरक्षा योजना पर फटकार
विगत तीन माह से लगातार जननी सुरक्षा योजना में जिले को 'डी' श्रेणी मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया गया। DM ने कहा कि मातृ-शिशु स्वास्थ्य योजनाओं में लापरवाही सीधे जनता को प्रभावित करती है।
➡️फैमिली आईडी में 'सी' रैंक पर चेतावनी*
फैमिली आईडी की समीक्षा में कानपुर की रैंकिंग 'सी' पाए जाने पर सभी खंड विकास अधिकारियों, जिला दिव्यांगजन अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहायक श्रम आयुक्त और जिला प्रोबेशन अधिकारी को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए गए। DM ने सभी को रैंकिंग सुधारने के लिए 15 दिन का समय दिया।
➡️आबकारी-मंडी शुल्क और लंबित परियोजनाओं पर नोटिस*
आबकारी विभाग और मंडी शुल्क में लगातार 'डी' ग्रेड मिलने पर दोनों विभागों के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा गया। इसके साथ ही चिकित्सा शिक्षा, परिवहन, ऊर्जा, बेसिक शिक्षा, अल्पसंख्यक कल्याण, गृह एवं गोपन, कारागार, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग और यूपीएसटीडीसी की 12 परियोजनाएं समय पर पूरी न होने पर संबंधित परियोजना अधिकारियों को शो-कॉज नोटिस भेजे जाएंगे।
➡️गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर*
DM जितेंद्र प्रताप सिंह ने चेतावनी दी कि जिन विभागों की लापरवाही से जिले की रैंकिंग गिरेगी, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा का पालन करना अधिकारियों के साथ-साथ कार्यदायी संस्थाओं की भी जिम्मेदारी है। सभी अपने दायित्व पूरी निष्ठा से निभाएं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जैन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
सत्य का असर समाचार पत्र कानपुर नगर
पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल
संपर्क सूत्र 9956 834016


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें