कानपुर: लकड़ी के डंडे से लटकी मौत, कल्यानपुर उत्तम विहार में एक वर्ष से जली केबिल, SSO बोले 'मेरे पास केबिल नहीं'

कानपुर कल्यानपुर थाना क्षेत्र के दयानंद विहार बेरी और उत्तम विहार में बिजली की जली हुई केबिल पिछले 1 साल से लटक रही है। केबिल में फॉल्ट होने के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन केस्को के अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। जमीनी हकीकत ये है कि जान बचाने के लिए केबिल को लकड़ी के डंडे से बांध दिया गया है।


 ➡️ लकड़ी के सहारे लटक रही जान

स्थानीय लोगों के मुताबिक केबिल जलने की शिकायत जेई राम से कई बार की गई। हर बार जवाब मिला कि "लाइन ठीक हो जाएगी"। आश्वासन पर आश्वासन मिलता रहा। जब परेशान लोगों ने एसएसओ से बात की तो उन्होंने हाथ खड़े कर दिए। एसएसओ का कहना था कि उनके पास केबिल ही नहीं है और 1 साल से ऊपर हो गया, अभी तक केबिल नहीं बदली गई है। एसएसओ ने यहां तक कह दिया कि "जिसको जहां शिकायत करनी हो करे जाकर, मेरे पास सामान नहीं है"।

➡️डंडे से बांधी गई केबल बिजली का पोल खंभा जो एक तरफ झुका हुआ है। सामने वाले घर पर गिर सकता है।

सबसे खतरनाक बात ये है कि कई जगह फॉल्ट वाली केबिल को लकड़ी के डंडे और रस्सी से बांधकर लटकाया गया है। फोटो में साफ दिख रहा है कि डंडा किसी भी समय आंधी या बारिश में टूटकर स्पार्क होकर गिर सकता है। आसपास मकान और छतें हैं। एक चिंगारी पूरे मोहल्ले के लिए काल बन सकती है। लोगों में दहशत है कि कब कोई अनहोनी हो जाए।

जब लोगों ने जेई का फोन नंबर मांगा ताकि सीधे शिकायत कर सकें, तो एसएसओ ने मोबाइल नंबर देने से भी मना कर दिया। अब सवाल ये है कि जनता जाए तो जाए कहां और शिकायत किस नंबर पर करे? 

स्थानीय लोग चाहते हैं कि प्रशासन जल्द नई केबिल लगवाकर लोगों की जान बचाए। शिकायत के लिए KESCO हेल्पलाइन 1912 पर संपर्क किया जा सकता है।

सत्य का असर समाचार पत्र कानपुर 

पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल

 संपर्क सूत्र 9956834016

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कानपुर: 2.5 महीने से बिना सैलरी National Sugar Institute के गार्ड, भूखे होकर बंद किया गेट

कानपुर में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा: लापरवाही पर DM का कड़ा रुख, कई अधिकारियों का वेतन रोका, शो-कॉज नोटिस जारी*

कानपुर में 11 जुलाई को एंडोमेट्रियोसिस पर बड़ा सीएमई: केओजीएस और फोग्सी करेंगे "दर्द, मासिक धर्म और उससे आगे" पर मंथन, महिलाओं की बांझपन और दर्द की समस्या पर होगी चर्चा