कानपुर में मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ यातायात पुलिस का अभियान 2 दिन में 467 वाहनों के चालान। ध्वनि प्रदूषण पर लगाम, सुरक्षित सड़क का संदेश।`

कानपुर में मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ यातायात पुलिस का अभियान। 2 दिन में 467 वाहनों के चालान। ध्वनि प्रदूषण पर लगाम, सुरक्षित सड़क का संदेश।`

कानपुर, 15 जून 2026।"जन-जन का है यह नारा, सड़क सुरक्षा लक्ष्य हमारा" के संकल्प के साथ कानपुर नगर पुलिस और यातायात पुलिस ने मिलकर शहर में दो दिन तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के तहत मॉडिफाइड साइलेंसर, अवैध प्रेशर हॉर्न और हूटर लगाने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई।


पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देश पर 13 जून से 14 जून 2026 तक चलाए गए इस विशेष अभियान का मकसद शहर में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण को रोकना और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना था। यातायात पुलिस व स्थानीय थानों की संयुक्त टीमों ने शहर के सभी प्रमुख चौराहों, तिराहों और व्यस्त सड़कों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की।

अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 467 वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस ने दोपहिया वाहनों में लगे तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर, ट्रकों व डग्गामार वाहनों में लगे प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न, और निजी गाड़ियों में अवैध रूप से लगी नीली-लाल बत्ती व हूटर को जब्त कर मौके पर ही कार्रवाई की। 

➡️अभियान के मुख्य बिंदु:*

1. मॉडिफाइड साइलेंसर: तेज आवाज से मरीजों, बुजुर्गों और छात्रों को हो रही परेशानी को देखते हुए ऐसे सभी साइलेंसर हटवाए गए।

2. प्रेशर हॉर्न: हाईवे व शहर की सड़कों पर दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बनने वाले प्रेशर हॉर्न पर शिकंजा कसा गया।

3. अवैध हूटर/बत्ती: केवल सरकारी व आपातकालीन वाहनों के लिए निर्धारित नीली-लाल बत्ती व हूटर लगाने वाले निजी वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई।

4. मौके पर चालान: नियम तोड़ने वाले किसी भी वाहन को बख्शा नहीं गया, सभी का तत्काल चालान किया गया।

पुलिस उपायुक्त  रवीन्द्र कुमार ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा, "सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट करना और मॉडिफाइड उपकरणों से ध्वनि प्रदूषण फैलाना अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी विधिक कार्रवाई होगी।"

उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने वाहनों में किसी भी तरह का अवैध संशोधन न कराएं। साथ ही सभी वाहन चालकों से अनुरोध किया कि एंबुलेंस को देखते ही तुरंत रास्ता दें। उन्होंने कहा, "आपकी थोड़ी सी सतर्कता किसी की जान बचा सकती है।"

नागरिकों की सुविधा के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर 9305104340 और ग्रीन कॉरिडोर सेल 9454402413 जारी किए गए हैं। पुलिस ने "सुरक्षित कानपुर, अनुशासित कानपुर" का नारा देते हुए सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

सत्य का असर समाचार पत्र कानपुर नगर 

पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल 

संपर्क सूत्र 9956 834016 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कानपुर: 2.5 महीने से बिना सैलरी National Sugar Institute के गार्ड, भूखे होकर बंद किया गेट

कानपुर में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा: लापरवाही पर DM का कड़ा रुख, कई अधिकारियों का वेतन रोका, शो-कॉज नोटिस जारी*

कानपुर में 11 जुलाई को एंडोमेट्रियोसिस पर बड़ा सीएमई: केओजीएस और फोग्सी करेंगे "दर्द, मासिक धर्म और उससे आगे" पर मंथन, महिलाओं की बांझपन और दर्द की समस्या पर होगी चर्चा