कानपुर: नेत्रदान प्रेरक मदन लाल भाटिया के प्रयास से 229वां नेत्रदान, शैल आचार्य जी की आंखें मेडिकल कॉलेज में सुरक्षित, 2 लोगों को मिलेगी रोशनी`

कानपुर कृष्णा नगर क्षेत्र के पूर्व पार्षद एवं नेत्रदान प्रेरक मदन लाल भाटिया के प्रयासों से कानपुर में 229वां नेत्रदान संपन्न हुआ। कल दिनांक 12 जून 2026 शुक्रवार शाम लगभग 5:00 बजे काकादेव आर.एस.पुरम के मृत्युंजय महादेव मंदिर क्षेत्र निवासी 82 वर्षीय स्वर्गीय श्रीमती शैल आचार्य जी का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया था।

नेत्रदान प्रेरक मदन लाल भाटिया ने बताया कि स्वर्गीय शैल आचार्य जी के भतीजे डॉ. बी.एन. आचार्य ने उनके नेत्रदान की इच्छा जताई। इसके बाद मदन लाल भाटिया ने कानपुर मेडिकल कॉलेज की वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं कॉर्निया ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. शालिनी मोहन जी से संपर्क किया।

डॉ. शालिनी मोहन के निर्देश पर कानपुर मेडिकल कॉलेज की डॉ. मोनिका सिंह की टीम के डॉ. उज्ज्वल एवं डॉ. आँचल ने स्वर्गीय शैल आचारry जी के दोनों कॉर्निया मेडिकल कॉलेज में सुरक्षित कर लिए। इन कॉर्निया को आगे चलकर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रत्यारोपित कर उन्हें रोशनी प्रदान की जाएगी।

नेत्रदान के समय स्वर्गीय शैल आचार्य जी के पति श्री विजय आचार्य एडवोकेट, भतीजे डॉ. बी.एन. आचार्य एवं दामाद श्री अशोक मिश्रा सहित परिजन उपस्थित रहे।

नेत्रदान प्रेरक मदन लाल भाटिया ने बताया कि यह उनके प्रयास से 229वां नेत्रदान है। उनके इस प्रयास से अब तक 458 लोगों को नेत्र ज्योति प्राप्त हो चुकी है। 

मदन लाल भाटिया ने कहा कि नेत्रदान की प्रक्रिया बहुत सरल है। कोई भी व्यक्ति मरणोपरांत अपने नेत्रों के दान हेतु उनसे मो. नंबर 9336128734 पर संपर्क कर सकता है।

सत्य का असर समाचार पत्र कानपुर 
पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल 
संपर्क सूत्र 9956 834016 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कानपुर: 2.5 महीने से बिना सैलरी National Sugar Institute के गार्ड, भूखे होकर बंद किया गेट

कानपुर में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा: लापरवाही पर DM का कड़ा रुख, कई अधिकारियों का वेतन रोका, शो-कॉज नोटिस जारी*

कानपुर में 11 जुलाई को एंडोमेट्रियोसिस पर बड़ा सीएमई: केओजीएस और फोग्सी करेंगे "दर्द, मासिक धर्म और उससे आगे" पर मंथन, महिलाओं की बांझपन और दर्द की समस्या पर होगी चर्चा