कानपुर PM Internship योजना में बंपर मौका, 500 टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप - 10वीं पास भी करें आवेदन, मिलेगी स्टाइपेंड

कानपुर PM Internship योजना में बंपर मौका, 500 टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप - 10वीं पास भी करें आवेदन, मिलेगी स्टाइपेंड

कानपुर, 25 जून 2026 भारत सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत कानपुर के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आया है। कारपोरेट कार्य मंत्रालय के पोर्टल पर देश की शीर्ष 500 कंपनियों में इंटर्नशिप के पद प्रदर्शित किए गए हैं। 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के युवा इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

➡️कौन कर सकता है आवेदन 

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 18 से 24 वर्ष की आयु के युवा जिनकी शैक्षिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा या स्नातक है, वे आवेदन के पात्र हैं। अभ्यर्थी को भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को एक साल तक इंटर्नशिप कराई जाएगी और हर महीने स्टाइपेंड के साथ 6000 रुपये का एकमुश्त अनुदान भी दिया जाएगा।

➡️कानपुर से जुड़ी वैकेंसी

वर्तमान डाटा के अनुसार चोलामंडल इन्वेस्टमेंट एवं फाइनेंस कम्पनी लिमिटेड में 08 पद, जेके सीमेंट लिमिटेड में 02 पद और बरजर पेन्ट्स इंडिया लिमिटेड में 07 पद उपलब्ध हैं। इन कंपनियों में मार्केटिंग, सेल्स, अकाउंट्स, प्रोडक्शन और आईटी जैसे विभागों में इंटर्नशिप के मौके हैं। इसके अलावा पोर्टल पर रोजाना नई कंपनियां और पद अपडेट हो रहे हैं।

➡️कैसे करें आवेदन  

इच्छुक अभ्यर्थी कारपोरेट कार्य मंत्रालय के आधिकारिक पोर्टल https://pminternship.mca.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पोर्टल पर आधार, 10वीं की मार्कशीट, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की जरूरत होगी। रजिस्ट्रेशन के बाद प्रोफाइल बनाकर योग्यता के अनुसार कंपनी और पद का चयन करना होगा। आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है।

➡️हेल्प डेस्क की सुविधा

जिन युवाओं को ऑनलाइन आवेदन में दिक्कत आ रही है, वे कानपुर जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पाण्डुनगर, घाटमपुर, कल्यानपुर, विश्वबैंक, लाल बंगला, बिल्हौर में स्थापित हेल्प-डेस्क पर जाकर मुफ्त मदद ले सकते हैं। वहां ट्रेनर फॉर्म भरने से लेकर प्रोफाइल बनाने तक की मदद करेंगे

सरकारी अधिकारियों का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य युवाओं को बड़ी कंपनियों में काम का अनुभव देना और उन्हें रोजगार के लिए तैयार करना है। इसलिए पात्र युवा देरी न करें और तुरंत आवेदन करें।

रिपोर्ट: सत्य का असर समाचार पत्र

संवाददाता: [पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल]

कानपुर।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कानपुर: 2.5 महीने से बिना सैलरी National Sugar Institute के गार्ड, भूखे होकर बंद किया गेट

कानपुर में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा: लापरवाही पर DM का कड़ा रुख, कई अधिकारियों का वेतन रोका, शो-कॉज नोटिस जारी*

कानपुर में 11 जुलाई को एंडोमेट्रियोसिस पर बड़ा सीएमई: केओजीएस और फोग्सी करेंगे "दर्द, मासिक धर्म और उससे आगे" पर मंथन, महिलाओं की बांझपन और दर्द की समस्या पर होगी चर्चा