कानपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर रिकॉर्ड 5.75 लाख पौधे रोपे, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को मिली गति
कानपुर विश्व पर्यावरण दिवस 05.06.2026 पर जनपद कानपुर नगर ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'एक पेड़ मां के नाम' विज़न और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के 'हरित उत्तर प्रदेश-स्वच्छ उत्तर प्रदेश' संकल्प के तहत जिला प्रशासन, वन विभाग और नगर निगम के समन्वय से एक ही दिन में पूरे जनपद में रिकॉर्ड 5,75,000 पौधे रोपित किए गए।
बाबू पुरवा ग्रीन बेल्ट, किदवई नगर बाईपास रोड पर जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री योगेन्द्र उपाध्याय जी ने 1000 से अधिक छायादार, औषधीय और फलदार पौधे रोपकर अभियान का शुभारंभ किया। प्रभारी मंत्री एवं सांसद श्री रमेश अवस्थी जी, विधायक श्री सुरेन्द्र मैथानी जी और पूर्व मंत्री विधायक श्रीमती नीलिमा कटियार जी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। जिलाधिकारी, सीडीओ, नगर आयुक्त व एसडीएफओ ने सभी अतिथियों को रुद्राक्ष का पौधा भेंट कर स्वागत किया।
घाटमपुर विधानसभा में विधायक श्रीमती सरोज कुरील जी और बिल्हौर में विधायक श्री राहुल बच्चा सोनकर जी ने वन विभाग के साथ व्यापक वृक्षारोपण कराया। ग्रामीण क्षेत्रों में जन-जागरूकता रैलियां भी निकाली गईं। जिला गंगा समिति, नमामि गंगे, गंगा टास्क फोर्स और कर्मचारी संघों ने श्रमदान कर अभियान को सफल बनाया।प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में इस वर्ष उत्तर प्रदेश का लक्ष्य 35 करोड़ पौधे रोपने का है। कानपुर को मिले कोटे के लिए जिले की नर्सरियों में 45 लाख से अधिक उन्नत पौधे पहले से तैयार रखे गए हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत सामूहिक पौधरोपण कर शपथ ली कि पौधों को वृक्ष बनने तक सुरक्षा, खाद-पानी देंगे। जनप्रतिनिधियों ने कहा वृक्ष केवल कार्बन नहीं सोखते, ये हमारी पीढ़ियों का जीवन आधार हैं।
इस अवसर पर NGOs, प्रबुद्ध नागरिक और भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
सत्य का असर समाचार पत्र कानपुर नगर
पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल
संपर्क सूत्र 9956 834016


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें