कानपुर में यातायात पुलिस का बड़ा अभियान: NH-34 पर 165 वाहनों का चालान, कुल 2443 पर कार्रवाई`

कानपुर नगर, 11 जून 2026। राष्ट्रीय राजमार्ग-34 यानी NH-34 पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम कसने के लिए यातायात पुलिस कमिश्नरेट कानपुर ने बड़ा अभियान चलाया। इस कार्ययोजना के तहत NH-34 पर 8 संवेदनशील स्थानों पर बैरियर लगाकर विशेष ड्यूटी तैनात की गई है। साथ ही तेज गति से चलने वाले वाहनों पर नकेल कसने के लिए हर 20 किलोमीटर पर 3 इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात किए गए हैं।

यातायात पुलिस के अनुसार आज दिनांक 11 जून 2026 को की गई कार्रवाई में NH-34 पर ओवरस्पीड के चलते 86 ट्रक, 8 बस और 71 चार पहिया/दो पहिया वाहनों सहित कुल 165 वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा NH-19 पर 2 ट्रक, 8 बस और 109 चार पहिया/दो पहिया वाहनों का चालान किया गया। वहीं गंगा बैराज पर 52 वाहनों को ओवरस्पीड में पकड़ा गया।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि केवल एक दिन में कुल 2443 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसमें रॉन्ग साइड चलने पर 417 और ट्रिपल सवारी पर 139 टू-व्हीलर चालकों के चालान काटे गए। HSARP के तहत 56 और अन्य नियमों के उल्लंघन पर 1831 वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया।

यातायात पुलिस कमिश्नरेट ने आमजन से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें। रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। सड़क पर निर्धारित गति सीमा का ध्यान रखें और ओवरटेक हमेशा दाहिने से करें। शराब पीकर वाहन चलाना जानलेवा हो सकता है।

अधिकारियों का कहना है कि नियमों का पालन न केवल आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है बल्कि दूसरों की जान की भी हिफाजत करता है। किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कंट्रोल रूम 9305104340 या ग्रीन कॉरिडोर सेल 9454402413 पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि एम्बुलेंस को प्राथमिकता दें क्योंकि आपकी थोड़ी सी जागरूकता किसी की जान बचा सकती है।

सत्य का असर समाचार पत्र कानपुर 

 पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल

 संपर्क सूत्र 9956 834016 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कानपुर: 2.5 महीने से बिना सैलरी National Sugar Institute के गार्ड, भूखे होकर बंद किया गेट

कानपुर में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा: लापरवाही पर DM का कड़ा रुख, कई अधिकारियों का वेतन रोका, शो-कॉज नोटिस जारी*

कानपुर में 11 जुलाई को एंडोमेट्रियोसिस पर बड़ा सीएमई: केओजीएस और फोग्सी करेंगे "दर्द, मासिक धर्म और उससे आगे" पर मंथन, महिलाओं की बांझपन और दर्द की समस्या पर होगी चर्चा