कानपुर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: NH-34 पर 164 वाहन ओवरस्पीड, 18 जून को 2841 चालान काटे
बाबुपुरवा में अतिक्रमण हटाओ, NH-34 पर 164 वाहन ओवरस्पीड, और 18 जून को 2841 चालान।
कानपुर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: NH-34 पर 164 वाहन ओवरस्पीड, 18 जून को 2841 चालान काटे
कानपुर ट्रैफिक पुलिस कानपुर ने 19 जून 2026 को शहर में अतिक्रमण और ओवरस्पीड के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। ACP यातायात, थाना प्रभारी बाबुपुरवा और यातायात निरीक्षक दक्षिण जोन के नेतृत्व में बाबुपुरवा और ट्रांसपोर्ट नगर में सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गईबाबुपुरवा-ट्रांसपोर्ट नगर से हटाया अतिक्रमण अभियान के दौरान सड़क किनारे खड़े होकर यातायात बाधित करने वाले वाहनों को क्रेन से हटाकर बाबुपुरवा थाने में खड़ा कराया गया। साथ ही सड़क और सार्वजनिक मार्गों पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर मार्ग को अतिक्रमणमुक्त किया गया। टीम ने वाहन चालकों को नो-पार्किंग जोन में वाहन न खड़ा करने की चेतावनी भी दी।NH-34 पर 164 वाहन ओवरस्पीड
राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बैरियर और इंटरसेप्टर वाहन तैनात किए गए हैं। 19 जून को NH-34 पर 62 ट्रक, 06 बस और 96 चार पहिया वाहन यानी कुल 164 वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया। NH-19 पर 116 वाहन और गंगा बैराज पर 55 वाहनों पर भी ओवरस्पीड का चालान किया गया।ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि 18 जून 2026 को ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कुल 2841 चालान किए गए। इसमें रॉन्ग साइड के 1089, ट्रिपल राइडिंग के 107, SSRPO के 46 और अन्य उल्लंघनों के 1599 चालान शामिल हैं।पुलिस की अपील ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रॉन्ग साइड न चलें, हेलमेट-सीटबेल्ट जरूर लगाएं, ओवरटेक न करें और शराब पीकर वाहन न चलाएं। किसी भी ट्रैफिक समस्या के लिए 9305103434 पर संपर्क करें।
सत्य का असर समाचार पत्र कानपुर
पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल
संपर्क सूत्र 9956834916



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें