कानपुर की छात्रा शिवानी की सुंदर हस्तलिपि की कहानी ब्रिटेन पहुंची। नॉर्थैम्प्टन के डॉ. आशुतोष शर्मा ने भेजा कैलीग्राफी का तोहफा। DM जितेन्द्र प्रताप सिंह ने सौंपा उपहार।
कानपुर, उत्तर प्रदेश।* कानपुर नगर की छात्रा शिवानी की सुंदर हस्तलिपि ने न सिर्फ शहर बल्कि देश की सीमाएं पार कर दी हैं। उसकी आकर्षक और टाइपिंग जैसी साफ-सुथरी लिखावट की कहानी सोशल मीडिया के जरिए ब्रिटेन तक पहुंची, जिसके बाद नॉर्थैम्प्टन में रहने वाले भारतीय मूल के चिकित्सक डॉ. आशुतोष शर्मा ने उसके लिए विशेष उपहार भेजा है।
➡️ कैसे वायरल हुई शिवानी की लिखावट
शिवानी अपनी बेहद व्यवस्थित और आकर्षक हस्तलिपि की वजह से चर्चा में आई थी। उसकी लिखावट देखकर लगता है जैसे कंप्यूटर से टाइप किया गया हो। इसी खास प्रतिभा को देखकर कानपुर नगर के जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने पहले भी उसे सम्मानित कर प्रोत्साहित किया था। इसके बाद मीडिया और सोशल मीडिया पर खबर वायरल हुई।
➡️ब्रिटेन से आया प्रोत्साहन का पैगाम*
नॉर्थैम्प्टन, ब्रिटेन में रहने वाले डॉ. आशुतोष शर्मा ने जब शिवानी की कहानी पढ़ी तो वे उसकी लगन से बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने महसूस किया कि ऐसी प्रतिभा को सही दिशा और प्रोत्साहन मिलना चाहिए। शिवानी का घर का पता न मिलने पर उन्होंने कैलीग्राफी की किताबें, स्पेशल पेन और स्टडी मटेरियल सीधे जिलाधिकारी कानपुर नगर के पते पर भेज दिया। साथ में पत्र लिखकर अनुरोध किया कि ये सामान शिवानी तक पहुंचा दिया जाए।
➡️DM ने सौंपा उपहार, गुल्लक भी भेंट की
डॉ. आशुतोष शर्मा का कोरियर मिलने के बाद जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने शिवानी को जनता दर्शन में बुलाया। उन्होंने शिवानी को कैलीग्राफी की पुस्तकें, विशेष पेन और अन्य सामग्री सौंपी। इसके साथ ही DM साहब ने शिवानी को एक गुल्लक भी भेंट की और बचत की आदत डालने की सलाह दी। DM ने शिवानी को कहा कि इन किताबों का ध्यान से अध्ययन करो और कैलीग्राफी में नया मुकाम हासिल करो।
*DM का संदेश: प्रतिभा को प्रोत्साहन जरूरी*
इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा, "शिवानी की सफलता सिर्फ उसकी नहीं है। ये हर उस बच्चे के लिए प्रेरणा है जो मेहनत से अपना सपना पूरा करना चाहता है। सही समय पर प्रोत्साहन मिले तो बच्चे नेशनल ही नहीं, इंटरनेशनल लेवल पर भी नाम रोशन कर सकते हैं। मुझे पूरा विश्वास है शिवानी कैलीग्राफी में एक दिन बड़ा नाम बनाएगी।"
➡️शिवानी बोली - ये मेरे लिए बड़ी प्रेरणा*
उपहार पाकर शिवानी बहुत खुश हुई। उसने डॉ. आशुतोष शर्मा और DM जितेन्द्र प्रताप सिंह का आभार जताया। शिवानी ने कहा, "ये मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है। मैं इन किताबों से सीखकर अपनी लेखन कला को और बेहतर बनाऊंगी।
सत्य का असर समाचार पत्र कानपुर
पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल
संपर्क सूत्र 9956834016

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें