कानपुर: यूपीकैटेट 2026 संपन्न, परास्नातक में 70 और एबीएम में 21 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
कानपुर: यूपीकैटेट 2026 संपन्न, परास्नातक में 70 और एबीएम में 21 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित।
कानपुर, 18 जून 2026 - उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा यूपीकैटेट-2026 के तहत गुरुवार को कानपुर के तीन केंद्रों परास्नातक, पीएचडी और एबीएम पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार स्नातकोत्तर एवं पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 785 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 715 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 70 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में एबीएम पाठ्यक्रम की परीक्षा हुई। इसके लिए 132 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 111 ने परीक्षा दी। एबीएम में 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी कानपुर में जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज पनकी रोड कल्याणपुर और सरदार पटेल पब्लिक स्कूल जूही बर्रा को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा शुरू होने से पहले सभी अभ्यर्थियों के पहचान पत्रों की जांच, बायोमेट्रिक सत्यापन और जरूरी दस्तावेजों का मिलान किया गया। इसके बाद ही प्रवेश दिया गया। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। नकल रोकने के लिए उड़न दस्ते भी सक्रिय रहे। कुलसचिव रेनू सिंह ने सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉक्टर खलील खान ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और नकलविहीन माहौल में कराई गई 30 जून को आएगा रिजल्ट यूपीकैटेट के जरिए प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर के साथ कृषि, उद्यान, वानिकी, कृषि अभियांत्रिकी, पशु चिकित्सा और अन्य कृषि संबंधी पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा परिणाम 30 जून को घोषित करने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू होगी। काउंसिलिंग के आधार पर छात्रों को विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों और संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा। सत्य का असर समाचार पत्र कानपुर पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल संपर्क सूत्र 9956834016

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें