कानपुर: RTC योजना के तहत नो पार्किंग में खड़े 4 वाहन क्रेन से उठे, यातायात पुलिस की सख्ती
कानपुर में 10 जुलाई 2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में RTC योजना के तहत अभियान चलाया गया। नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 चार पहिया वाहनों को क्रेन से उठाकर थाने भेजा गया। यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन निर्धारित पार्किंग में ही खड़े करें। हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए।
कानपुर नगर। आज दिनांक 10.07.2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में "सुगम यातायात योजना" Reducing Traffic Congestion RTC Scheme के अंतर्गत शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा लाउड हेलर के माध्यम से वाहन स्वामियों/चालकों को सूचित करते हुए अपने वाहनों को तत्काल नो पार्किंग क्षेत्र से हटाने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके बावजूद भी जिन वाहन स्वामियों द्वारा अपने वाहन नहीं हटाए गए, उनके वाहनों को क्रेन के माध्यम से कुल 04 चार पहिया वाहनों को सम्बन्धित थाने में भेजा गया। वाहन स्वामियों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु अंतिम चेतावनी देते हुए नियमानुसार उनके वाहन सुपुर्द किए गए।
यातायात पुलिस कानपुर नगर द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें तथा नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा कर यातायात व्यवस्था बाधित न करें। यातायात नियमों का पालन कर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।
सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कंट्रोल/ हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें -
1. ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 9305104340
2. ग्रीन कॉरिडोर सेल: 9454402413
"सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि सड़क पर चल रही एम्बुलेंस को प्राथमिकता देते हुए उसे तुरंत रास्ता दें। आपकी जागरूकता, आपकी संवेदनशीलता और आपकी त्वरित प्रतिक्रिया किसी के अनमोल जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।"✅

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें