ग्लोबल मंच पर चमका कानपुर का लाल: थाईलैंड-चीन में शोध कर लौटे IIT छात्र प्रखर शुक्ला
पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल
कानपुर। शहर के होनहार युवा प्रखर कुमार शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक उत्कृष्टता हासिल कर कानपुर का नाम रोशन किया है। पनकी स्थित 77 महावीर नगर निवासी डॉ. मनोज कुमार शुक्ला, मधूराज हॉस्पिटल चिकित्सा विभाग आई सी यू में सेवा रत हैं ग्रहणी श्रीमती कुमकुम शुक्ला के पुत्र प्रखर, थाईलैंड और चीन में अपना वैश्विक शैक्षणिक सत्र सफलतापूर्वक पूरा कर हांगकांग के रास्ते भारत लौटे।
कानपुर एयरपोर्ट पर उनके पहुंचते ही भाई मृगांक शुक्ला ने पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।प्रखर ने प्रारंभिक शिक्षा डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर, पनकी से पूरी की।
इसके बाद हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (HBTU) से बी.टेक की डिग्री हासिल की। वर्तमान में वह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गांधीनगर (IIT GN) से एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग में एम.टेक कर रहे हैं। मास्टर्स के दौरान प्रखर का चयन एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (AIT), थाईलैंड के साथ डबल डिग्री प्रोग्राम के लिए हुआ। थाईलैंड में अध्ययन के दौरान उन्हें AIT के सहयोग से चीन में आयोजित एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रोग्राम के लिए भी चुना गया।पर्यावरण इंजीनियरिंग के क्षेत्र में प्रखर का शोध लाइफ साइकिल असेसमेंट, एनवायरनमेंटल इम्पैक्ट असेसमेंट और वेस्ट वेस्टवाटर ट्रीटमेंट तकनीकों पर केंद्रित है। विशेषज्ञों का मानना है कि उनका यह अंतरराष्ट्रीय अनुभव देश के औद्योगिक विकास और पर्यावरण संरक्षण नीतियों में मददगार साबित होगा।उनकी सफलता पर शुभचिंतकों ने बधाई दी है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें