कानपुर: डोनेशन के नाम पर 4 करोड़ 93 लाख की ठगी, साइबर फ्रॉड में 3 गिरफ्तार, लखनऊ से चल रहा था रैकेट
पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल सत्य का असर समाचार पत्र कानपुर डोनेशन और आर्थिक सहयोग के नाम पर लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह पर कल्याणपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने *4 करोड़ 93 लाख रुपये* से अधिक के साइबर फ्रॉड और अवैध बैंक लेन-देन के मामले में *03 अभियुक्तों* को गिरफ्तार किया है।
थाना कल्याणपुर में मु0अ0सं0 0358/2026 धारा 127(2), 309(4), 352, 351(3) बीएनएस व 66D सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।
वादी आशीष कुमार सिंह पुत्र राजकुमार सिंह निवासी नवशील धाम फेज-2, थाना कल्याणपुर ने तहरीर दी थी। वादी के अनुसार अभियुक्तों ने संस्था में डोनेशन/आर्थिक सहयोग कराने का झांसा देकर उन्हें विश्वास में लिया।बाद में उन्हें लखनऊ बुलाकर अवैध रूप से रोक कर रखा गया। संस्था से संबंधित मोबाइल फोन और बैंक खाते का प्रयोग कर *लगभग 4 करोड़ 93 लाख रुपये* से अधिक की धनराशि का अवैध लेन-देन कराया गया।
वादी को धमकी देकर दबाव में रखा गया और बैंक खाते, रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर, OTP/नेट बैंकिंग/मोबाइल बैंकिंग आदि का दुरुपयोग किया गया
मामले की गंभीरता को देखते हुए *प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी* के नेतृत्व में पुलिस टीम अभियुक्तों की तलाश कर रही थी।
दिनांक 07.07.2026 को समय करीब 04:14 बजे* मुखबिर की सूचना पर रावतपुर बस अड्डे से कम्पनी बाग जाने वाले रास्ते पर निर्माणाधीन मेट्रो के पास से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
1. *शुभेन्द्र प्रकाश मिश्र उर्फ शुभम मिश्रा* पुत्र राम प्रकाश मिश्र निवासी मिश्रवलिया, थाना हरपुर बुदहट, जनपद गोरखपुर। हाल पता गड़पट विहार, थाना गोमती नगर विस्तार, जनपद लखनऊ, उम्र करीब 28 वर्ष
बरामदगी पुलिस ने अभियुक्तों के पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप, बैंक दस्तावेज, कुल *48 सिम कार्ड* और नगदी बरामद की है।
पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस रैकेट में और कौन-कौन शामिल है और कितने लोगों को शिकार बनाया गया है।
2. *राज सिंह* पुत्र अमरनाथ सिंह निवासी गगहा मोहल्ला पास पुरवा, थाना गगहा, जनपद गोरखपुर। हाल पता फ्लैट नं0 1204, टावर-2, सनराइज अपार्टमेंट, ग्रीन सिटी, थाना BBD, लखनऊ, उम्र करीब 26 वर्ष
3. *राहुल चौधरी* पुत्र जग नारायण चौधरी निवासी लड़ड़ा वार, थाना बखीरा, जनपद संत कबीर नगर। हाल पता ग्राम कावरा, थाना मुड़ेरवा, जनपद बस्ती, उम्र करीब 26 साल
➡️पूछताछ में खुलासा
पूछताछ में पता चला कि अभियुक्तों ने संगठित रूप से योजना बनाकर वादी को डोनेशन के नाम पर फंसाया। वादी के मोबाइल में APK फाइल इंस्टॉल कराकर मोबाइल/बैंकिंग एक्सेस लिया। फिर विदेशी हैंडलरों की मदद से संस्था के बैंक खाते की रकम को IMPS/NEFT/RTGS से अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराया।
पुलिस ने बताया कि इस गिरोह में और भी लोग शामिल हैं। *इमरान, सौरभ वर्मा और सौरभ पाण्डेय* के नाम भी सामने आए हैं।
➡️बरामदगी का पूरा विवरण*
कुल मिलाकर *03 मोबाइल फोन, 01 लैपटॉप, बैंक दस्तावेज, 48 सिम कार्ड, 05 खाली सिम रैपर और 900 रुपये नगद* बरामद हुए हैं।
1. *शुभम मिश्रा के पास से*: Google Pixel फोन, HP लैपटॉप, 10 सिम, 100 रुपये
2. *राज सिंह के पास से*: Apple फोन, 13 सिम, 600 रुपये
3. *राहुल चौधरी के पास से*: Realme फोन, 25 सिम, 200 रुपये
➡️गिरफ्तार करने वाली पूरी पुलिस टीम:
1. *प्रभारी निरीक्षक श्री केशव कुमार तिवारी* थाना कल्याणपुर
2. *अति0 निरीक्षक श्री ईरज अहमद* थाना कल्याणपुर
3. *उ0नि0 सैयद खादिम सज्जाद* चौकी प्रभारी इन्द्रानगर
4. *उ0नि0 श्री राम मोहन* सर्विलांस टीम पश्चिम जोन
5. *उ0नि0 श्री शुभम यादव* साइबर टीम पश्चिम जोन
6. *उ0नि0 घनश्याम लवानिया, उ0नि0 अंकित मौर्या* थाना कल्याणपुर
7. *का0 555 शैलेंद्र, का0 2518 दुष्यन्त, चालक का0 857 हरपाल सिंह*
सभी डिजिटल साक्ष्यों को साइबर फॉरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित कर दिया गया है।
कानपुर: डोनेशन के नाम पर 4.93 करोड़ की ठगी, APK ऐप से बैंक खाते खाली, 3 गिरफ्तार, 48 सिम बरामद

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें