कानपुर न्यूज़: RTC योजना के तहत ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान, नो पार्किंग में खड़े 5 वाहन क्रेन से उठाए

पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल 

कानपुर नगर। शहर में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने आज बड़ा अभियान चलाया गया। पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में "सुगम यातायात योजना - Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme" के अंतर्गत शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा लाउड हेलर के माध्यम से वाहन स्वामियों/चालकों को सूचित करते हुए अपने वाहनों को तत्काल नो पार्किंग क्षेत्र से हटाने हेतु निर्देशित किया गया।

5 वाहन क्रेन से उठाए गए

इसके बावजूद भी जिन वाहन स्वामियों द्वारा अपने वाहन नहीं हटाए गए, उनके वाहनों को क्रेन के माध्यम से कुल 05 चार पहिया वाहनों को सम्बन्धित थाने में भेजा गया। वाहन स्वामियों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु अंतिम चेतावनी देते हुए नियमानुसार उनके वाहन सुपुर्द किए गए।

जनता से अपील

यातायात पुलिस कानपुर नगर द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें तथा नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा कर यातायात व्यवस्था बाधित न करें। यातायात नियमों का पालन कर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

जरूरत पड़ने पर इन नंबरों पर करें संपर्क

1.  ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 9305104340

2.  ग्रीन कॉरिडोर सेल: 9454402413

ट्रैफिक पुलिस ने कहा "सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि सड़क पर चल रही एम्बुलेंस को प्राथमिकता देते हुए उसे तुरंत रास्ता दें। आपकी जागरूकता, आपकी संवेदनशीलता और आपकी त्वरित प्रतिक्रिया किसी के अनमोल जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।"

संपादकः सत्य का असर समाचार पत्र, कानपुर

पत्रकारः जितेंद्र कुमार सिंह पटेल

संपर्क सूत्र: 9956834016

ईमेल:satyakaasarnews24@gmail.com

खबर को जरुर शेयर करें 

ताकि लोगों को जानकारी मिल सके

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कानपुर: 2.5 महीने से बिना सैलरी National Sugar Institute के गार्ड, भूखे होकर बंद किया गेट

कानपुर में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा: लापरवाही पर DM का कड़ा रुख, कई अधिकारियों का वेतन रोका, शो-कॉज नोटिस जारी*

कानपुर में 11 जुलाई को एंडोमेट्रियोसिस पर बड़ा सीएमई: केओजीएस और फोग्सी करेंगे "दर्द, मासिक धर्म और उससे आगे" पर मंथन, महिलाओं की बांझपन और दर्द की समस्या पर होगी चर्चा