कानपुर के प्रखर ने रचा इतिहास: IIT और थाईलैंड की AIT से करेंगे डबल मास्टर्स

कानपुर। पनकी के एक छात्र ने पढ़ाई के दम पर देश-विदेश में कानपुर का परचम लहराया है। डॉ. मनोज कुमार शुक्ला और श्रीमती कुमकुम शुक्ला के बेटे प्रखर कुमार शुक्ला का चयन अब दुनिया की दो बड़ी संस्थाओं में एक साथ पढ़ाई के लिए हुआ है


प्रखर को IIT गांधीनगर और थाईलैंड स्थित एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का संयुक्त डबल डिग्री प्रोग्राम मिला है। इस कोर्स के अंतर्गत सिविल इंजीनियरिंग में मास्टर्स की पहली क्लास थाईलैंड में और दूसरी क्लास IIT गांधीनगर में होगी।

IIT गांधीनगर से 1 जुलाई को आए ऑफर लेटर में प्रखर के चयन की पुष्टि की गई है। संस्थान ने उन्हें इस विशेष प्रोग्राम के लिए चुना है जो नवाचार और अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर पर फोकस करता है।

पनकी के 77 महावीर नगर निवासी प्रखर ने स्कूली पढ़ाई डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल से की। इसके बाद HBTU कानपुर से बी.टेक कर उन्होंने अपनी मेहनत का लोहा मनवाया।

अभी प्रखर पर्यावरण इंजीनियरिंग के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उनका फोकस वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट और पर्यावरण पर औद्योगिक असर को कम करने वाली तकनीकों पर है।

थाईलैंड और IIT में मिली इस पढ़ाई से उन्हें ग्लोबल लेवल का अनुभव मिलेगा जो आने वाले समय में देश की पर्यावरण नीतियों में काम आएगा।

परिवार और आस-पास के लोगों ने प्रखर की इस कामयाबी पर खुशी जताई और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कानपुर: 2.5 महीने से बिना सैलरी National Sugar Institute के गार्ड, भूखे होकर बंद किया गेट

कानपुर में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा: लापरवाही पर DM का कड़ा रुख, कई अधिकारियों का वेतन रोका, शो-कॉज नोटिस जारी*

कानपुर में 11 जुलाई को एंडोमेट्रियोसिस पर बड़ा सीएमई: केओजीएस और फोग्सी करेंगे "दर्द, मासिक धर्म और उससे आगे" पर मंथन, महिलाओं की बांझपन और दर्द की समस्या पर होगी चर्चा