कानपुर: NH-34 पर 1 दिन में 201 वाहनों के कटे ओवरस्पीड चालान, यातायात पुलिस ने चलाया अभियान, 3001 लोगों पर हुई कार्रवाई

कानपुर नगर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के उद्देश्य से कानपुर यातायात पुलिस ने शनिवार दिनांक 12.07.2026 को राष्ट्रीय राजमार्गों पर बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस द्वारा जारी प्रेस-नोट के अनुसार कानपुर नगर में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-34 एनएच-34 पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु विशेष कार्ययोजना बनाई गई है। इसके तहत एनएच-34 पर 08 स्थानों पर बैरियर स्थापित करके ड्यूटी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर प्रत्येक 20 किमी पर 03 इंटरसेप्टर मोबाइल भी तैनात की गई हैं। इनके माध्यम से तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तनात्मक कार्यवाही की जा रही है।

आज दिनांक 12.07.2026 को की गई कार्रवाई का विवरण इस प्रकार है:

1.  राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर 45 ट्रक, 04 बस, 152 चार पहिया/दो पहिया कुल 201 वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया।

2.  राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर 02 ट्रक, 07 बस, 100 चार पहिया/दो पहिया कुल 109 वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया।

3.  गंगा बैराज पर 69 वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया।

इस प्रकार सिर्फ 12 जुलाई को ही कुल 379 वाहनों के ओवरस्पीड के चालान किए गए।

यातायात पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर ने आमजनमानस से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन अवश्य करें:

✓ रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं।

✓ वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें।

✓ सड़क पर गति सीमा को निर्धारित रखें।

✓ ओवरटेक हमेशा दाहिने से करें।

✓ यातायात के संकेतों का पालन अवश्य करें।

✓ शराब पीकर वाहन न चलाएं।

यातायात पुलिस ने कहा कि नियमों का पालन न केवल आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि दूसरों की जान की हिफाजत भी करता है। "सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा - नियमों का पालन करें व दूसरों को भी प्रेरित करें।"

उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार कानपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा दिनांक-11.07.2026 को यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर की गई कार्रवाई का विवरण निम्न है:

- रॉन्ग साइड: 328

- ट्रिपल सवारी टू व्हीलर: 125 

- एचएसआरपी: 23

- अन्य: 2525

- कुल: 3001

अर्थात 11 जुलाई को यातायात नियम तोड़ने पर 3001 लोगों के चालान किए गए थे।

सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कंट्रोल/ हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें:

1.  ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 9305104340

2.  ग्रीन कॉरिडोर सेल: 9454402413

यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि सड़क पर चल रही एम्बुलेंस को प्राथमिकता देते हुए उसे तुरंत रास्ता दें। आपकी जागरूकता, आपकी संवेदनशीलता और आपकी त्वरित प्रतिक्रिया किसी के अमोल जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

सत्य का असर समाचार पत्र कानपुर पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल संपर्क सूत्र 9956 8340 16 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कानपुर: 2.5 महीने से बिना सैलरी National Sugar Institute के गार्ड, भूखे होकर बंद किया गेट

कानपुर में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा: लापरवाही पर DM का कड़ा रुख, कई अधिकारियों का वेतन रोका, शो-कॉज नोटिस जारी*

कानपुर में 11 जुलाई को एंडोमेट्रियोसिस पर बड़ा सीएमई: केओजीएस और फोग्सी करेंगे "दर्द, मासिक धर्म और उससे आगे" पर मंथन, महिलाओं की बांझपन और दर्द की समस्या पर होगी चर्चा