कानपुर: NH-34 पर स्पीड पर लगाम, 1 दिन में 2309 वाहनों का कटा चालान, 03 इंटरसेप्टर तैनात
कानपुर शहर में सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए यातायात पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। 04 जुलाई 2026 को RTO, ARTO, PTO और टीआई पश्चिम जोन प्रथम द्वारा PSIT कॉलेज व आवास विकास नहर पर स्कूली वाहनों की संयुक्त चेकिंग की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।
कानपुर में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए 08 स्थानों पर बैरियर लगाकर ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ तेज गति से चलने वाले वाहनों के खिलाफ 20 किमी पर 03 इंटरसेप्टर मोबाइल भी तैनात किए गए हैं।
04 जुलाई को की गई कार्रवाई में:
- *NH-34 पर*: 66 ट्रक, 02 बस, 101 चार पहिया/दो पहिया, कुल 169 वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान
- *NH-19 पर*: 03 बस, 104 चार पहिया/दो पहिया, कुल 107 वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान
- *गंगा बैराज पर*: 62 वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया
एक दिन में 2309 चालान*
यातायात पुलिस कमिश्नरेट कानपुर ने 03.07.2026 को यातायात नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई की।
नियम का उल्लंघन चालान संख्या
रॉन्ग साइड वाहन 303
ट्रिपल सवारी 2 व्हीलर 98
एचएसआरपी 31
अन्य 1877
**कुल** **2309**
*पुलिस की अपील*
यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है: रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं, हेलमेट/सीट बेल्ट जरूर लगाएं, गति सीमा का पालन करें, ओवरटेक दाहिने से करें, यातायात संकेतों का पालन करें और शराब पीकर वाहन न चलाएं। किसी भी असुविधा के लिए संपर्क करें: 1. *ट्रैफिक कंट्रोल रूम:* 9305104340 *ग्रीन कॉरिडोर सेल:* 9454402413
पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल
सत्य का असर समाचार पत्र कानपुर
संपर्क सूत्र 9956834016


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें