कानपुर: नो पार्किंग में खड़े 6 वाहनों को क्रेन से उठाया, RTC स्कीम के तहत यातायात पुलिस का अभियान
कानपुर शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए यातायात पुलिस ने शनिवार को बड़ा अभियान चलाया। पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रविंद्र कुमार के निर्देशन में “सुगम यातायात योजना Reducing Traffic Congestion RTC Scheme” के तहत शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
➡️6 वाहन क्रेन से उठाए गए
यातायात पुलिसकर्मियों ने पहले लाउड हेलर के माध्यम से वाहन स्वामियों को सूचित कर अपने वाहन नो पार्किंग क्षेत्र से हटाने के निर्देश दिए। इसके बावजूद जिन वाहन स्वामियों ने वाहन नहीं हटाए, उनके वाहनों को क्रेन की मदद से उठाकर संबंधित थाने भेजा गया। अभियान के दौरान कुल 06 चार पहिया वाहनों को उठाया गया। वाहन स्वामियों को यातायात नियमों का पालन करने की अंतिम चेतावनी देते हुए नियमों के अनुसार उनके वाहन सुपुर्द किए गए।
➡️नो पार्किंग में वाहन खड़ा करना मना
यातायात पुलिस कानपुर नगर ने आमजन से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें। नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा कर यातायात व्यवस्था बाधित न करें। यातायात नियमों का पालन कर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।
➡️हेल्पलाइन नंबर जारी
यातायात पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और किसी भी असुविधा की स्थिति में संपर्क करने की अपील की है।
1. *ट्रैफिक कंट्रोल रूम:* 9305104340
2. *ग्रीन कॉरिडोर सेल:* 9454402413
पुलिस ने कहा कि सड़क पर चल रही एम्बुलेंस को प्राथमिकता देते हुए उसे तुरंत रास्ता दें। आपकी जागरूकता और त्वरित प्रतिक्रिया किसी के अनमोल जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
सत्य काअसर समाचारपत्र कानपुर
पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल
संपर्क सूत्र 9956834016

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें