कानपुर में RTO और ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान, 228 वाहनों पर कार्रवाई

पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल संपर्क सूत्र 9956 8340 16 

कानपुर नगर में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस और आरटीओ विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान राष्ट्रीय राजमार्ग 34 और 19 पर चलाया गया।

पुलिस उपायुक्त यातायात  रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में यह विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य हाईवे पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है।

अभियान के दौरान कुल 228 वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई। हाईवे किनारे अनाधिकृत रूप से खड़े 66 वाहनों को हटाया भी गया।

पुलिस ने वाहन चालकों को निर्देश दिया कि वे अपने वाहन सड़क किनारे खड़ा न करें और वाहन खराब होने की स्थिति में रिफ्लेक्टर और ट्रायंगल जरूर लगाएं। कानपुर में एनएच-34 पर 8 जगहों पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है।

यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं, हेलमेट और सीट बेल्ट जरूर लगाएं और गति सीमा का पालन करें। इमरजेंसी में ट्रैफिक कंट्रोल रूम 9305104340 पर संपर्क कर सकते हैं।

सत्य काअसर समाचारपत्र कानपुर 

 पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल संपर्क सूत्र 9956 8340 16 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कानपुर: 2.5 महीने से बिना सैलरी National Sugar Institute के गार्ड, भूखे होकर बंद किया गेट

कानपुर बैराज पर गंगा का जलस्तर में राहत 113.740 मीटर, खतरे के निशान से 1.26 मीटर नीचे - LGC रिपोर्ट 01-09-26

फर्रुखाबाद-कासगंज-कानपुर के बीच 10 ट्रेनों का नया टाइम टेबल जारी, देखें पूरी लिस्ट