श्रीलंका में चमकी कानपुर की प्रियांशी, भारत को दिलाया T20 Deaf सीरीज का खिताब, DM ने किया सम्मानित
पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल संपर्क सूत्र 9956 8340 16 कानपुर नगर की बेटी प्रियांशी दीक्षित ने श्रीलंका में अपनी गेंदबाजी से देश और शहर का नाम रोशन किया है।
भारतीय महिला बधिर क्रिकेट टीम ने महिला टी-20 डेफ सीरीज-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी मुकाबले जीतकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत में कानपुर की 20 वर्षीय प्रियांशी ने अहम भूमिका निभाई।
*चार मैचों में झटके छह विकेट*
श्रीलंका के डी सोयसा पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 7 से 13 जुलाई तक आयोजित महिला टी-20 डेफ सीरीज-2026 में भारत और श्रीलंका की टीमों ने हिस्सा लिया। भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में दबदबा बनाए रखा। प्रियांशी दीक्षित ने चार मुकाबलों में छह विकेट लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
गोपाल नगर, सैनिक चौराहा, यशोदा नगर निवासी प्रियांशी गौतम बुद्ध महाविद्यालय, सिद्धार्थ नगर, नौबस्ता में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं।
*DM ने क्रिकेट किट देकर किया सम्मानित*
सोमवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने प्रियांशी को क्रिकेट किट प्रदान कर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि प्रियांशी की उपलब्धि पूरे कानपुर के लिए गौरव का विषय है और उनकी सफलता जनपद के युवाओं, विशेषकर बेटियों को प्रेरित करेगी।
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन ने भी प्रियांशी को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सत्य काअसर समाचारपत्र कानपुर पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल संपर्क सूत्र 9956 8340 16

टिप्पणियाँ