कानपुर में 36,580 किलो भुना चना नष्ट, औरामिन डाई मिलने पर कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल संपर्क सूत्र 9956 8340 16 
कानपुर नगर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 36,580 किलोग्राम असुरक्षित भुना चना नष्ट कराया है। इस चने की अनुमानित कीमत 33.48 लाख रुपये बताई जा रही है।

खाद्य विभाग द्वारा 17 दिसंबर 2025 को की गई कार्रवाई के दौरान इस भुना चना को सीज किया गया था। जांच में इसमें प्रतिबंधित औरामिन डाई की मौजूदगी पाई गई थी, जिसके आधार पर इसे असुरक्षित घोषित किया गया था। रेफरल प्रयोगशाला की जांच में भी इसकी पुष्टि हुई थी।

*न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई*
सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय के अनुसार न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या-1, कानपुर नगर ने 14 जुलाई 2026 को सरकार बनाम महेश कुमार गुप्ता मामले में सीज सामग्री के विनष्टीकरण का आदेश दिया था।

आदेश के अनुपालन के लिए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की गई। इसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और डॉ. देवेंद्र सिंह आजाद शामिल थे

*भौंती डंपिंग यार्ड में कराया गया नष्ट*
शुरुआत में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 40 रुपये प्रति किलो शुल्क बताया था, जिसे फर्म ने वहन करने में असमर्थता जताई। इसके बाद नगर निगम के सहयोग से भौंती स्थित डंपिंग यार्ड में 23 अगस्त को पर्यावरण अनुकूल तरीके से इसे नष्ट कराया गया। नष्ट कराने का कार्य नगर निगम से अनुबंधित फर्म मेसर्स एनवायरमेंटल टेक्नो, आगरा के माध्यम से किया गया।
सत्य काअसर समाचारपत्र कानपुर पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल संपर्क सूत्र 9956 8340 16 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कानपुर: 2.5 महीने से बिना सैलरी National Sugar Institute के गार्ड, भूखे होकर बंद किया गेट

कानपुर बैराज पर गंगा का जलस्तर में राहत 113.740 मीटर, खतरे के निशान से 1.26 मीटर नीचे - LGC रिपोर्ट 01-09-26

फर्रुखाबाद-कासगंज-कानपुर के बीच 10 ट्रेनों का नया टाइम टेबल जारी, देखें पूरी लिस्ट