कानपुर आरटीओ कार्यालय में निरीक्षण पकड़ेगए 11 दलालों पर पूछताछ कैश काउंटर में भी मिली अनियमितता जाँच के आदेश।

पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल संपर्क सूत्र 9956 8340 16 

कानपुर नगर में एआरटीओ कार्यालय में दलालों और भ्रष्टाचार की शिकायतों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।


जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / एसडीएम सदर अनुभव सिंह और एडीसीपी दक्षिण सुमित सुधाकर राम टेके के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने एआरटीओ कार्यालय परिसर में औचक छापेमारी की।


11 संदिग्ध दलाल पकड़े गए

कार्रवाई के दौरान कार्यालय परिसर और उसके आसपास सक्रिय मिले 11 संदिग्ध दलालों को पकड़ा गया। सभी से पूछताछ की जा रही है और एआरटीओ कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों से उनके संभावित कनेक्शन की जांच की जा रही है।

संयुक्त टीम ने वाहन पंजीकरण, वाहन पोर्टल, ड्राइविंग लाइसेंस एवं सारथी पोर्टल से संबंधित सेवाओं की जांच की। परिसर में मौजूद लोगों से उनके आने का कारण पूछा गया।

नकदी और रिकॉर्ड में मिली गड़बड़ी

टीम ने वाहन पंजीकरण, स्वामित्व अंतरण, कर एवं शुल्क, वाहन फिटनेस, परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस और लर्नर लाइसेंस से जुड़े रिकॉर्ड भी खंगाले। कार्यालय में उपलब्ध नकदी का मिलान रजिस्टर और शुल्क प्राप्तियों से कराया गया। प्रारंभिक जांच में नकदी और अभिलेखों के मिलान में कुछ विसंगतियां सामने आई हैं।

DM ने दिए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि नागरिकों को सरकारी सेवाएं निर्धारित प्रक्रिया और तय शुल्क पर सीधे उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा। यदि किसी अधिकारी-कर्मचारी की दलालों से मिलीभगत या वित्तीय अनियमितता सामने आती है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सत्य काअसर समाचारपत्र कानपुर पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल संपर्क सूत्र 9956 8340 16 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कानपुर: 2.5 महीने से बिना सैलरी National Sugar Institute के गार्ड, भूखे होकर बंद किया गेट

कानपुर बैराज पर गंगा का जलस्तर में राहत 113.740 मीटर, खतरे के निशान से 1.26 मीटर नीचे - LGC रिपोर्ट 01-09-26

फर्रुखाबाद-कासगंज-कानपुर के बीच 10 ट्रेनों का नया टाइम टेबल जारी, देखें पूरी लिस्ट