25 अगस्त को कानपुर में राज्य महिला आयोग करेगी जनसुनवाई, सर्किट हाउस में 11 बजे से सुनवाई
पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल संपर्क सूत्र 9956 8340 16 कानपुर नगर में महिलाओं की शिकायतों के निस्तारण के लिए राज्य महिला आयोग द्वारा विशेष जनसुनवाई आयोजित की जा रही है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी एवं अनिता गुप्ता द्वारा 25 अगस्त 2026 को जनपद कानपुर नगर में महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
*सर्किट हाउस में 11 बजे से होगी सुनवाई*
महिला जनसुनवाई 25 अगस्त को प्रातः 11:00 बजे सर्किट हाउस सभागार, कानपुर में आयोजित होगी। जनसुनवाई में महिलाओं से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों को सुना जाएगा तथा उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
*योजनाओं की भी होगी समीक्षा*
जनसुनवाई के उपरांत विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ महिला कल्याण से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में महिलाओं एवं बच्चों के पोषण, महिला सुरक्षा, कल्याण तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने पर चर्चा होगी।
राज्य महिला आयोग की सदस्य संबंधित विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगी।
जनपद की जो भी महिलाएं अपनी समस्याओं का समाधान चाहती हैं, वे 25 अगस्त को प्रातः 11 बजे सर्किट हाउस सभागार में उपस्थित होकर अपनी शिकायत प्रस्तुत कर सकती हैं।
सत्य काअसर समाचारपत्र कानपुर पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल संपर्क सूत्र 9956 8340 16

टिप्पणियाँ