कानपुर में यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन: हाईवे पर 162 वाहनों का चालान, NH-34 पर 198 गाड़ियां ओवरस्पीड में फंसी

कानपुर में यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन: हाईवे पर 162 वाहनों का चालान, NH-34 पर 198 गाड़ियां ओवरस्पीड में फंसी

कानपुर नगर, 31 अगस्त 2026।* कानपुर कमिश्नरेट की यातायात पुलिस ने सड़क हादसों को रोकने के लिए रविवार को बड़ा अभियान चलाया। पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कानपुर नगर के प्रमुख हाई-वे और नेशनल हाईवे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नियम तोड़ने वाले कुल 490 वाहनों पर कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अभियान के दौरान संबंधित जोन के यातायात निरीक्षकों एवं सीसी टीम प्रभारियों द्वारा हाईवे के किनारे अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया। अक्सर देखा जाता है कि हाईवे किनारे ट्रक और डग्गामार बसें खड़ी रहती हैं, जिनकी वजह से बड़े हादसे होते हैं। इसी को रोकने के लिए यह अभियान चलाया गया।

➡️162 वाहनों का MV Act में चालान

अभियान के दौरान वाहन चालकों को सड़क किनारे वाहन खड़ा न करने, निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने, वाहन खराबी की स्थिति में आवश्यक सुरक्षा संकेतक (रिफ्लेक्टर, ट्रायंगल, पार्किंग लाइट आदि) लगाने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के संबंध में जागरूक एवं निर्देशित किया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 162 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के अंतर्गत नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई। इसमें यातायात पुलिस द्वारा 70 और सीसी टीम द्वारा 92 वाहनों का चालान किया गया।

NH-34 पर 8 बैरियर और 3 इंटरसेप्टर तैनात

कानपुर नगर में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-34 (एनएच-34) पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु बनायी गयी कार्ययोजना के तहत एनएच-34 पर 08 स्थानों पर बैरियर स्थापित करते हुए ड्यूटी लगायी गयी है। इसके अतिरिक्त तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर प्रत्येक 20 किमी पर 03 इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात की गयी है, जिनके माध्यम से तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तनात्मक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

➡️आज की ओवरस्पीड कार्रवाई का पूरा आंकड़ा

आज दिनांक 31.08.2026 में की गयी ओवरस्पीड की कार्यवाही का विवरण इस प्रकार है -

1. राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर: 33 ट्रक, 10 बस, 155 चार पहिया/दो पहिया वाहन, कुल 198 वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया।

2. राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर: 03 ट्रक, 09 बस, 118 चार पहिया/दो पहिया वाहन, कुल 130 वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया।

3. गंगा बैराज पर: कुल 80 वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया।

इस तरह आज केवल ओवरस्पीड में कुल 408 वाहनों का चालान किया गया।

➡️एक दिन पहले 2351 वाहनों पर हुई थी कार्रवाई

उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार कानपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा दिनांक 30.08.2026 को भी बड़ी कार्रवाई की गई थी। यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर की गई कार्यवाही में रॉन्ग साइड चलने पर 290, ट्रिपल सवारी टू व्हीलर पर 125, एचएसआरपी नंबर प्लेट न होने पर 34 और अन्य नियमों के उल्लंघन पर 1902 वाहनों का चालान किया गया था। कुल 2351 वाहनों पर कार्रवाई की गई थी।

➡️यातायात पुलिस की आमजन से अपील

यातायात पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर की आमजनमानस से अपील है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें-

- रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं।

- वाहन चलाते समय हेलमेट / सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें।

- सड़क पर गति सीमा को निर्धारित रखें।

- ओवरटेक हमेशा दाहिनें से करें।

- यातायात के संकेतो का पालन अवश्य करें।

- शराब पीकर वाहन न चलायें।

यातायात पुलिस ने कहा है कि नियमों का पालन न केवल आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि दूसरों की जान की हिफाजत भी करता है। "सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा है-नियमों का पालन करें व दूसरों को भी प्रेरित करें।"

सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कण्ट्रोल / हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें -

1. ट्रैफिक कंट्रोल रूमः 9305104340

2. ग्रीन कॉरिडोर सेलः 9454402413

यातायात पुलिस ने यह भी अपील की है कि सभी वाहन चालक सड़क पर चल रही एम्बुलेंस को प्राथमिकता देते हुए उसे तुरंत रास्ता दें। आपकी जागरूकता, आपकी संवेदनशीलता और आपकी त्वरित प्रतिक्रिया किसी के अनमोल जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।


संपादक सत्य का असर समाचार पत्र कानपुर 

पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल 

संपर्क सूत्र 9956 8340 16

ईमेल satyakaasarnews24@gmail .com

सत्य का असर समाचार पत्र कानपुर खबरें ब्लॉगर फेसबुक युटुब इंस्टाग्राम ट्विटर पर पड़ी जा सकती है। विज्ञापन के लिए उपरोक्त नंबर पर संपर्क करें

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कानपुर: 2.5 महीने से बिना सैलरी National Sugar Institute के गार्ड, भूखे होकर बंद किया गेट

कानपुर बैराज पर गंगा का जलस्तर में राहत 113.740 मीटर, खतरे के निशान से 1.26 मीटर नीचे - LGC रिपोर्ट 01-09-26

फर्रुखाबाद-कासगंज-कानपुर के बीच 10 ट्रेनों का नया टाइम टेबल जारी, देखें पूरी लिस्ट