लखनऊ-कानपुर समेत 50 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
लखनऊ, 30 अगस्त 2026 उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने आज रात 7:27 बजे District Level Nowcast जारी किया है, जो रात 10:27 बजे तक वैध रहेगा। इस अलर्ट में प्रदेश के लगभग 50 जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग द्वारा जारी नक्शे के अनुसार प्रदेश को तीन जोन में बांटा गया है।
1. No Warning (हरा रंग):* प्रदेश के पश्चिमी सीमांत जिलों शामली, बागपत, सहारनपुर आदि में फिलहाल कोई चेतावनी नहीं है।
2. Be Updated / सचेत रहें (पीला रंग - हल्की बारिश):* इस श्रेणी में सबसे ज्यादा जिले हैं। मिर्जापुर, प्रयागराज, संत रवि दास नगर, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, बांदा, कौशाम्बी, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, आजमगढ़, मऊ, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, देवरिया, अयोध्या, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश की संभावना है।
3. Be Prepared / तैयार रहें (नारंगी रंग - मध्यम बारिश):* यह सबसे महत्वपूर्ण अलर्ट है। सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, चित्रकूट, महोबा, बांदा, कौशाम्बी, हमीरपुर, फतेहपुर, जालौन, रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, इटावा, मैनपुरी, इटाह, कासगंज, आजमगढ़, मऊ, अंबेडकर नगर, देवरिया, अयोध्या, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, लखनऊ, बाराबंकी, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, बदायूं, संभल, अमरोहा, मुरादाबाद, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर जिलों में तेज गरज-चमक और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले खेतों, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें। किसान अपने खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतें।
यह अलर्ट अगले 3 घंटे (रात 10:25 बजे तक) के लिए है। उसके बाद नई चेतावनी जारी की जाएगी।
*रिपोर्ट: मौसम डेस्क, सत्य का असर समाचार पत्र कानपुर पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल संपर्क सूत्र 9956 8340 16

टिप्पणियाँ