अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा की आवश्यक बैठक कल कानपुर में, 35 जिलों के जिलाध्यक्ष लेंगे भाग
पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल
कानपुर अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक रविवार 6 सितंबर 2026 को कानपुर के सरदार पटेल सेवा संस्थान, यशोदा नगर बाईपास में सुबह 10 बजे से होगी।
महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पटेल कैलाश उमराव जी ने बताया कि इस बैठक में प्रदेश के 35 जिलों के जिलाध्यक्ष अनिवार्य रूप से भाग लेंगे। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सी.एल. गंगवार जी मौजूद रहेंगे, अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शैलेंद्र पटेल करेंगे।
बैठक में *युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय डॉ. अवधेश वर्मा (अयोध्या)* और *महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय रेखा पटेल (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री)* विशेष रूप से मौजूद रहेंगी। इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश उमराव सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
बैठक में नवंबर 2026 में कानपुर में प्रस्तावित 1 लाख लोगों के प्रदेश महासम्मेलन की तैयारी, संगठन विस्तार और विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति पर चर्चा होगी।
महासभा देश के 22 प्रदेशों में सक्रिय है और उत्तर प्रदेश इसकी जननी है, जहाँ 1894 में इसकी स्थापना हुई थी।
सत्य काअसर समाचारपत्र कानपुर
रिपोर्ट - पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल
संपर्क: 9956834016*

टिप्पणियाँ