CM योगी आदित्यनाथ 26 अक्टूबर को बिठूर दौरे पर, 11 बजे हेलीकॉप्टर से आगमन, वाल्मीकि आश्रम में पूजन, 400 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात।
पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल संपर्क सूत्र 9956 8340 16
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर-अटारी), कानपुर द्वारा 13 अक्टूबर 2026 को “Pest Diagnosis and Advisory Using NPSS App” विषय पर एक दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अटारी निदेशक डा. राघवेन्द्र सिहं ने बताया कि प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केंद्रों (KVKs) के वैज्ञानिकों एवं पादप संरक्षण विशेषज्ञों को राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली (NPSS) की तकनीकी सुविधाओं, कार्यप्रणाली तथा कीट निदान एवं प्रबंधन सलाह में इसके उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. प्रीति यादव के स्वागत संबोधन से हुआ। तकनीकी सत्र में डॉ. निरंजन सिंह, प्रधान वैज्ञानिक (Computer Applications in Agriculture), ICAR-NCIPM, New Delhi, द्वारा NPSS ऐप की प्रमुख विशेषताओं और इसके व्यावहारिक उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने एआई आधारित कीट पहचान, डिजिटल कीट निगरानी तथा किसानों को समय पर और स्थान-विशिष्ट कीट प्रबंधन सलाह उपलब्ध कराने में इस प्रणाली की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
डॉ. निरंजन सिंह ने प्रश्नों के उत्तर देते हुए बताया कि कीट निगरानी से संबंधित आंकड़ों की उपलब्धता संबंधित क्षेत्र के लिए उपयुक्त सलाह प्रदर्शित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस पहल से कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिकों को NPSS ऐप एवं वेब पोर्टल के प्रभावी उपयोग के लिए तकनीकी रूप से सक्षम बनाने तथा किसानों तक वैज्ञानिक एवं आवश्यकता-आधारित कीट प्रबंधन सलाह पहुँचाने के प्रयासों को सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी।
सत्य काअसर समाचारपत्र कानपुर पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल संपर्क सूत्र 9956 8340 16
टिप्पणियाँ