CM योगी आदित्यनाथ 26 अक्टूबर को बिठूर दौरे पर, 11 बजे हेलीकॉप्टर से आगमन, वाल्मीकि आश्रम में पूजन, 400 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात।

चित्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिठूर दौरे पर, 400 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को कानपुर के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल बिठूर के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। > कार्यक्रम का शेड्यूल - > सुबह 11:00 बजे: सीएम योगी हेलीकॉप्टर से बिठूर पहुंचेंगे। > वाल्मीकि आश्रम में 15 मिनट दर्शन-पूजन करेंगे। > दोपहर 12:00 बजे: नानाराव पेशवा पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान बिठूर और बिल्हौर के लिए 400 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात और लाभार्थियों को सम्मान।  रिपोर्ट: पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल | सत्य का असर समाचार पत्र कानपुर नगर | मोबाइल 9956834016

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण बंदियों को मिल रही सुविधाओं, भोजन, चिकित्सा और निःशुल्क विधिक सहायता की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कानपुर नगर। पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर अभिनव तिवारी ने जिला कारागार, कानपुर नगर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विचाराधीन बंदियों, सजायाफ्ता बंदियों और महिला बंदियों की बैरकों के साथ पाकशाला, कारागार अस्पताल तथा लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान कारागार अधीक्षक, डिप्टी जेलर एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सचिव ने बैरकों में बंदियों से संवाद कर उनके खानपान एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बंदियों ने बताया कि उन्हें नाश्ते में गुड़, चाय और दलिया दिया जाता है, जबकि दोपहर के भोजन में उड़द या राजमा की दाल, चावल, आलू-बैंगन एवं सोयाबीन की सब्जी और रोटी उपलब्ध कराई जाती है। बंदियों ने किसी प्रकार की समस्या नहीं बताई।

महिला बैरक के निरीक्षण के दौरान महिला बंदियों ने बताया कि जेल में लीगल एड डिफेंस काउंसिल (एलएडीसी) के माध्यम से उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। सचिव ने कारागार में उपलब्ध उपस्थिति रजिस्टर, आवागमन रजिस्टर और हेल्प डेस्क रजिस्टर का भी अवलोकन किया। सभी रजिस्टर उपलब्ध एवं पूर्ण पाए गए।

कारागार अस्पताल में भर्ती बंदियों से उनके भोजन, दवाइयों और उपचार की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली गई। बंदियों ने बताया कि उन्हें हल्का एवं सुपाच्य भोजन दिया जाता है तथा समय-समय पर दवाइयां उपलब्ध कराई जाती हैं। चिकित्सक भी नियमित रूप से आकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण करते हैं। इस संबंध में किसी बंदी ने कोई शिकायत नहीं की।

महिला बैरक में महिला बंदियों द्वारा दीपावली के अवसर पर तैयार किए गए मिट्टी के दीयों को भी सचिव ने देखा और उनके कार्य की सराहना की। उन्होंने बुजुर्ग बंदियों को भजन-कीर्तन जैसी गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।

सचिव अभिनव तिवारी ने कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया कि आगामी 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले विशेष शिविर/वृहद सेवा शिविर में कारागार में बंदियों द्वारा तैयार की गई सामग्री का स्टॉल लगाया जाए, ताकि आमजन को उनके हुनर और उत्पादों के प्रति जागरूक किया जा सके।

------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कानपुर: 2.5 महीने से बिना सैलरी National Sugar Institute के गार्ड, भूखे होकर बंद किया गेट

कानपुर बैराज पर गंगा का जलस्तर में राहत 113.740 मीटर, खतरे के निशान से 1.26 मीटर नीचे - LGC रिपोर्ट 01-09-26

फर्रुखाबाद-कासगंज-कानपुर के बीच 10 ट्रेनों का नया टाइम टेबल जारी, देखें पूरी लिस्ट