CM योगी आदित्यनाथ 26 अक्टूबर को बिठूर दौरे पर, 11 बजे हेलीकॉप्टर से आगमन, वाल्मीकि आश्रम में पूजन, 400 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात।
पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल संपर्क सूत्र 9956 8340 16
कानपुर नगर। पुलिस आयुक्त के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चकेरी पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चांदी के कारखाने में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है।
दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को वादी श्री नितिन तुपे, निवासी संजय गांधी नगर नौबस्ता ने तहरीर दी थी कि अज्ञात चोर ने खुली छत से रस्सी के सहारे अंदर आकर उनके कारखाने में रखे लगभग 18 किलो चांदी पाउडर की चोरी कर ली थी। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद थी। इस पर थाना चकेरी में मु0अ0सं0 683/2026 धारा 305 (a) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तारी:*
सीटीवी फुटेज, गोपनीय सूचना और सर्विलांस की मदद से पुलिस टीम ने 14 अक्टूबर 2026 को प्रातः 04:40 बजे रामादेवी रैम्प से लखनऊ जाने वाले मार्ग पर फ्लाईओवर के ऊपर से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया:
1. विकास यादव, पुत्र वसंत लाल, निवासी पूरे अजिया, थाना मोहनगंज, जनपद अमेठी, उम्र 21 वर्ष
2. बसंतलाल, पुत्र बाबूलाल, निवासी पूरे अजिया, थाना मोहनगंज, जनपद अमेठी, उम्र 50 वर्ष
*बरामदगी:*
अभियुक्त विकास यादव के कब्जे से 11.830 किग्रा और बसंतलाल के कब्जे से 3.310 किग्रा चांदी पाउडर, कुल 15.140 किग्रा चांदी बरामद की गई।
पूछताछ में खुलासा:*
विकास यादव करीब 6 माह पहले पास के ही एक चांदी प्रोसेसिंग कारखाने में केमिकल चढ़ाने का काम करता था, इसलिए उसे नितिन तुपे के कारखाने की जानकारी थी। पारिवारिक आर्थिक तंगी और दादी की बीमारी के इलाज के लिए पैसों की जरूरत के चलते उसने चोरी की योजना बनाई थी। चोरी के बाद वह माल अपनी बुआ के घर छिपाकर रख आया था और आज पिता के साथ उसे गलाकर बेचने जा रहा था, तभी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
टिप्पणियाँ