CM योगी आदित्यनाथ 26 अक्टूबर को बिठूर दौरे पर, 11 बजे हेलीकॉप्टर से आगमन, वाल्मीकि आश्रम में पूजन, 400 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात।
कानपुर चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र दिलीप नगर के वैज्ञानिकों द्वारा 22 अक्टूबर से 30 नवंबर, 2026 तक चलने वाले ‘खेत बचाओ अभियान’ के अंतर्गत ग्राम अनूपपुर विकास खंड मैथा के किसानों को जागरूक करने की पहल की।
मृदा वैज्ञानिक डॉ खलील खान ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य संतुलित उर्वरक उपयोग, मृदा स्वास्थ्य में सुधार, जल संरक्षण तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर टिकाऊ कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित करना है।इस अवसर पर वैज्ञानिक डॉ दीपक मिश्रा एवं डॉ निमिषा अवस्थी ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती, मत्स्य संसाधन प्रबंधन एवं जलीय कृषि के विभिन्न पहलुओं पर वैज्ञानिक एवं तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही, किसानों की क्षमता निर्माण, जागरूकता तथा उन्नत तकनीकों के प्रदर्शन के माध्यम से वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने और किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।तकनीकी मार्गदर्शन के दौरान प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, मृदा की उर्वरता बनाए रखने तथा पर्यावरण-अनुकूल कृषि पद्धतियों को अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इसके अतिरिक्त, मत्स्य पालन एवं जलीय कृषि को आजीविका के वैकल्पिक साधनों के रूप में अपनाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। इन गतिविधियों का उद्देश्य कृषि एवं मत्स्य पालन के माध्यम से किसानों की आय के स्रोतों में विविधता लाना तथा ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना है। इस अवसर पर कृषि विभाग के प्रशान्त कुशवाहा, परमेश कमल सहित प्रगतिशील किसान एवं महिला किसान उपस्थित रहे।
पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल संपर्क सूत्र 9956 8340 16
टिप्पणियाँ