CM योगी आदित्यनाथ 26 अक्टूबर को बिठूर दौरे पर, 11 बजे हेलीकॉप्टर से आगमन, वाल्मीकि आश्रम में पूजन, 400 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात।

चित्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिठूर दौरे पर, 400 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को कानपुर के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल बिठूर के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। > कार्यक्रम का शेड्यूल - > सुबह 11:00 बजे: सीएम योगी हेलीकॉप्टर से बिठूर पहुंचेंगे। > वाल्मीकि आश्रम में 15 मिनट दर्शन-पूजन करेंगे। > दोपहर 12:00 बजे: नानाराव पेशवा पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान बिठूर और बिल्हौर के लिए 400 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात और लाभार्थियों को सम्मान।  रिपोर्ट: पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल | सत्य का असर समाचार पत्र कानपुर नगर | मोबाइल 9956834016

सरदार पटेल जयंती पर सभी जिलों में होंगे भव्य कार्यक्रम — उमेश पटेल (राष्ट्रीय महासचिव- अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा)

कानपुर पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह कुर्मी क्षत्रिय संपर्क सूत्र 9956 8340 16 

🇮🇳 सरदार पटेल जयंती पर सभी जिलों में होंगे भव्य कार्यक्रम — उमेश पटेल (राष्ट्रीय महासचिव- अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा)

प्रतिमाओं की साफ-सफाई, रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण प्राथमिकता पर कराने के निर्देश;

जरूरत पर राष्ट्रीय संगठन से आर्थिक सहयोग भी मिलेगा।*

कानपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष पटेल कैलाश उमराव ने राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय उमेश पटेल जी के टेलीफोनिक निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर महासभा के बैनर तले प्रदेश के सभी जिलों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

राष्ट्रीय महासचिव उमेश पटेल जी ने यह भी आश्वासन दिया है कि यदि किसी जिले में आर्थिक संसाधनों की कमी आती है, तो राष्ट्रीय स्तर से आर्थिक मदद एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि किसी भी जिले में जयंती की तैयारियां प्रभावित न हों।

पटेल कैलाश उमराव ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उनकी जयंती पर भव्य आयोजन करना तथा उनकी प्रतिमाओं का सम्मानजनक रखरखाव करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों से अपील की कि आपसी समन्वय के साथ तैयारियां समय से पूर्ण करें और सरदार पटेल जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं।

राष्ट्रीय महासचिव जी का निर्देश अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के उत्तर प्रदेश महासचिव आदरणीय योगेन्द्र सचान जी के लखनऊ आवास में रविवार को उनके साथ बैठक में दिये। 

इसके साथ ही साथ प्रदेश महासचिव आदरणीय योगेन्द्र सचान जी के साथ सामाजिक मुद्दों एवं आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में कुर्मी समाज की भागीदारी पर भी विचार-विमर्श हुआ।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष पटेल कैलाश उमराव, कानपुर इकाई के  संरक्षक आदरणीय सुरेश सचान जी, मंडल महासचिव रामराज पटेल, जिला महासचिव पावेन्द्र कटियार एडवोकेट, युवाध्यक्ष मोहित सचान, इंजीनियर गौरव सचान एवं अश्विनी कुमार एडवोकेट उपस्थित रहे।

 पटेल कैलाश उमराव

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष

अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा, उत्तर प्रदेश

📍 कानपुर

सत्य काअसर समाचारपत्र कानपुर पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल संपर्क सूत्र 9956 8340 16 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कानपुर: 2.5 महीने से बिना सैलरी National Sugar Institute के गार्ड, भूखे होकर बंद किया गेट

कानपुर बैराज पर गंगा का जलस्तर में राहत 113.740 मीटर, खतरे के निशान से 1.26 मीटर नीचे - LGC रिपोर्ट 01-09-26

फर्रुखाबाद-कासगंज-कानपुर के बीच 10 ट्रेनों का नया टाइम टेबल जारी, देखें पूरी लिस्ट