संदेश

पुलिस लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

DCP दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने की जन-सुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए कड़े निर्देश।

चित्र
 पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी द्वारा अपने कार्यालय में जन-सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर कार्यालय पहुंचे। जन-सुनवाई की शुरुआत होते ही डीसीपी श्री चौधरी ने सभी आगंतुकों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य आम जनता को त्वरित और पारदर्शी न्याय दिलाना है।  जन-सुनवाई के दौरान उपस्थित नागरिकों की शिकायतें सुनी गईं तथा उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीसीपी ने स्पष्ट किया कि किसी भी शिकायत को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान डीसीपी ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जोर दिया: *1. समयबद्ध कार्यवाही पर जोर*  ➡️ जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे समयबद्ध व प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो भी शिकायत आए उसका 24 घंटे के अंदर संज्ञान लेना जरूरी है। 2. त्वरित निस्तारण के निर्देश* ➡️ शिकायतों के त्वरित निस्तारण...