संदेश

जून, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कानपुर: कुर्मी परिवार समागम ने 17 मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, IIT कानपुर, ARTO और बैंक ऑफिसर बने प्रतिभाएं

चित्र
कानपुर नगर राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती पर रविवार 28 जून 2026 को विश्व बैंक बर्रा स्थित स्मृति पैलेस में कुर्मी परिवार समागम द्वारा भव्य विचार गोष्ठी एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की 17 प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह व पौधे देकर सम्मानित किया गया। समाज को संगठित करना मुख्य उद्देश्य कुर्मी परिवार समागम के आशीष सचान ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज को संगठित कर तन-मन-धन से समाज के लोगों की मदद करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति का आधार है। शाहूजी महाराज के योगदान पर चर्चा एच.बी.टी.यू. के प्रोफेसर डॉ. बृजेश कटियार ने बताया कि राजर्षि शाहूजी महाराज का जन्म 1874 में हुआ और 1894 में वे कोल्हापुर के राजा बने। 1922 में उनका निधन हुआ। वर्ष 1919 में फूलबाग में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय समाज ने उन्हें 'राजर्षि' की उपाधि दी थी। उन्होंने निशुल्क शिक्षा, गांव-गांव स्कूल और महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार दिलाने जैसे क्रांतिकारी कार्य किए। लेबर कमिश्नर ने दिया प्रेरणा संदेश*  मुख्य अतिथि लेबर कमिश्नर नवनीत वर्मा ने कहा कि अभिभावक बच्चों...

कानपुर: ट्रैफिक पुलिस-ARTO का संयुक्त अभियान, NH-34 पर 161 वाहनों का चालान, 1 दिन में 2563 चालान काटे

चित्र
*कानपुर नगर।* शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार 27 जून 2026 को थाना बिठूर क्षेत्र में उच्चाधिकारियों के आदेश पर ARTO विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाया।  ➡️संयुक्त चेकिंग में हुई कार्रवाई  अभियान के दौरान ट्रक और डंपर वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान ओवरलोड वाहन, बिना नंबर प्लेट, एक्सल उठाकर चल रहे ट्रक, बिना वैध कागजात के वाहन और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया। ➡️NH-34 पर स्पेशल अभियान राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर सड़क दुर्घटनाएं कम करने के लिए 8 स्थानों पर बैरियर लगाकर ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई के लिए हर 20 किमी पर 3 इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात की गई हैं। ➡️27 जून को की गई कार्रवाई का विवरण: - *NH-34 पर:* 48 ट्रक, 5 बस, 108 चार पहिया/दो पहिया सहित *161 वाहनों का ओवरस्पीड में चालान* किया गया। - *NH-19 पर:* 3 ट्रक, 8 बस, 110 चार पहिया/दो पहिया सहित *122 वाहनों का चालान* हुआ। - *गंगा बैराज पर:...

कानपुर: DCP ट्रैफिक के निर्देश पर "सुगम यातायात योजना" के तहत अभियान, नो-पार्किंग में खड़ी 6 गाड़ियां क्रेन से उठाई गईं

चित्र
कानपुर नगर।शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार के निर्देश पर शुक्रवार 27 जून 2026 को "सुगम यातायात योजना - Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme" के तहत विशेष अभियान चलाया गया। ➡️नो-पार्किंग जोन में चला अभियान अभियान के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस कर्मियों ने लाउड हेलर के माध्यम से वाहन स्वामियों को सूचित कर तुरंत वाहन हटाने के निर्देश दिए। ➡️6 गाड़ियां क्रेन से उठाईं  अनाउंसमेंट के बावजूद वाहन न हटाने वाले वाहन स्वामियों पर सख्त कार्रवाई हुई। क्रेन के माध्यम से कुल *6 चार पहिया वाहनों* को उठाकर संबंधित थाने में भेजा गया। बाद में वाहन स्वामियों को यातायात नियमों का पालन करने की अंतिम चेतावनी देकर नियमानुसार वाहन सुपुर्द किए गए। ➡️DCP ट्रैफिक की अपील यातायात पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर ने आमजन से अपील की है कि सभी लोग अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा कर यातायात व्यवस्था बाधित ...

कानपुर: DCP ट्रैफिक रवीन्द्र कुमार ने 7 चौराहों का किया निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के दिए सख्त निर्देश

चित्र
कानपुर नगर शहर में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या और अवैध अतिक्रमण को लेकर पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार एक्शन में दिखे। शुक्रवार 27 जून 2026 को डीसीपी ट्रैफिक ने शहर के 7 सबसे व्यस्त चौराहों का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्था की हकीकत परखी और अधीनस्थों को सख्त हिदायत दी। डीसीपी रवीन्द्र कुमार ने सबसे पहले मरियमपुर चौराहा पहुंचकर निरीक्षण शुरू किया। इसके बाद उन्होंने फजलगंज चौराहा, बीओबी चौराहा, नन्दलाल चौराहा, चावला चौराहा, सचान चौराहा और नौबस्ता चौराहा का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इन सभी स्थानों पर यातायात का दबाव, सड़क सुरक्षा के इंतजाम, अवैध अतिक्रमण की स्थिति और ट्रैफिक संचालन व्यवस्था को गहराई से देखा। ➡️*अतिक्रमण और गलत पार्किंग पर नाराजगी*  निरीक्षण में डीसीपी ने पाया कि कई चौराहों पर सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन खड़े रहते हैं। साथ ही ठेला-खोमचा वालों ने भी सड़क पर कब्जा कर रखा है। इससे रोजाना जाम की स्थिति बनती है। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने तत्काल प्रभाव से सभी अवैध कब्जे हटाने के आदेश दिए।  ➡️*डीसीपी ने...

कानपुर: 5.12 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, DM जितेंद्र प्रताप सिंह ने रैली को दिखाई हरी झंडी

चित्र
कानपुर नगर। जनपद में पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। 28 जून 2026 को चलने वाले इस विशेष अभियान में 0 से 5 वर्ष तक के 5,12,184 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान को लेकर शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली को संबोधित करते हुए डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारत ने पोलियो उन्मूलन में ऐतिहासिक सफलता पाई है, लेकिन इस उपलब्धि को बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, "एक भी बच्चा छूटा, पल्स पोलियो का सुरक्षा चक्र टूटा"। डीएम ने अभिभावकों से अपील की कि वे 28 जून को अपने 5 साल तक के सभी बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर खुराक जरूर पिलाएं। अगर कोई बूथ तक नहीं पहुंच पाए तो नजदीकी सरकारी अस्पताल में भी दवा उपलब्ध रहेगी। ➡️*2069 बूथ और 9585 टीमें रहेंगी तैनात*  मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभियान के लिए पूरे जिले में 2,069 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। 29 जून से घर-घर जाकर दवा पिलाने का अभियान...

कानपुर: CSA कृषि विश्वविद्यालय में जैविक खाद प्रशिक्षण संपन्न, किसानों ने रासायनिक खाद छोड़ने का लिया संकल्प

चित्र
कानपुर, 27 जून 2026 चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र दिलीप नगर में दो दिवसीय किण्वित जैविक खाद योजना अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक समापन हो गया। ➡️*प्रशिक्षण में क्या सिखाया गया: इस कार्यशाला में किसानों को रासायनिक खादों के विकल्प के रूप में किण्वित जैविक खाद (एफओएम), जीवामृत और वर्मी कम्पोस्ट के वैज्ञानिक उत्पादन और उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। *मुख्य उद्देश्य:* किसानों की आय बढ़ाना और कृषि भूमि की उर्वरा शक्ति को सुधारना है। ➡️समापन सत्र की खास बातें: समापन सत्र के दौरान किसानों को मुख्य रूप से देशी गाय के गोबर और मूत्र से जीवामृत, बीजामृत और मटका खाद बनाने एवं उपयोग करने की विधि बताई गई। ➡️सरकारी योजनाओं की जानकारी: मृदा वैज्ञानिक डॉक्टर खलील खान ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के तहत मिल रही वित्तीय सहायता और प्रमाणन की जानकारी दी। मृदा परीक्षण आधारित जैविक उर्वरकों के प्रयोग से उपज में वृद्धि और लागत में कमी विषयक किसान भाइयों को विस्तार से जानकारी दी गई।किसानों का संकल्प:*अंत में किसान भाइयों न...

10वीं मुहर्रम पर कानपुर में ट्रैफिक अलर्ट: DCP रवीन्द्र कुमार ने 7 चौराहों का किया निरीक्षण, जाम-अतिक्रमण पर सख्त निर्देश

चित्र
 10वीं मुहर्रम के जुलूस को लेकर DCP यातायात रवीन्द्र कुमार ने कर्बला चौराहा, कोहना, गंगा बैराज समेत 7 प्वाइंट का निरीक्षण किया। अवैध पार्किंग-अतिक्रमण पर कार्रवाई के निर्देश। कानपुर, 26 जून 2026 (UPHIN-48963):* 10वीं मुहर्रम के जुलूस के दृष्टिगत आज पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार ने शहर के प्रमुख चौराहों का स्थलीय निरीक्षण किया।  DCP ट्रैफिक ने _कर्बला चौराहा, कोहना, गंगा बैराज, मंधना चौराहा, गुरुदेव चौराहा, कंपनीबाग चौराहा एवं कल्याणपुर क्रासिंग_ पर यातायात व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान DCP ने दिए ये सख्त निर्देश: 1. *सुगम यातायात:* प्रमुख चौराहों/तिराहों पर सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात संचालन सुनिश्चित किया जाए 2. *जाम पर कार्रवाई:* जाम की स्थिति उत्पन्न होने पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए  3. *अतिक्रमण हटाओ:* सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया जाए 4. *अवैध पार्किंग बंद:* अवैध पार्किंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश _यातायात संकेतकों तथा यातायात संचालन_ की वर्तमान स्थिति भी चेक की। संबंधित थाना प्रभारियों को ...

कानपुर: NH-34 पर 58 ट्रक-98 कार का कटा ओवरस्पीड चालान, 1 दिन में 3202 वाहनों पर कार्रवाई - ट्रैफिक पुलिस सख्त

चित्र
26 जून को NH-34 पर 162 वाहनों का ओवरस्पीड चालान, गंगा बैराज पर 75 वाहन। 25 जून को 1 दिन में 3202 चालान। रॉन्ग साइड पर 540 कार्रवाई। ट्रैफिक कंट्रोल हेल्पलाइन जारी। कानपुर, 26 जून 2026 (UPHIN-48963):* कानपुर यातायात पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। 10वीं मुहर्रम के मद्देनजर NH-34 पर विशेष अभियान चलाया गया। 26.06.2026 की कार्रवाई:*➡️1. *NH-34 पर:* 58 ट्रक, 06 बस, 98 चार पहिया/दो पहिया = *162 वाहनों का ओवरस्पीड चालान*2. *NH-19 पर:* 04 ट्रक, 04 बस, 97 चार पहिया/दो पहिया = *105 वाहनों का चालान*  3. *गंगा बैराज पर:* 75 वाहनों का ओवरस्पीड चालान ➡️NH-34 पर खास इंतजाम:* 08 स्थानों पर बैरियर लगाकर ड्यूटी लगाई गई है। हर 20 किमी पर 03 इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात हैं जो तेज गति वाले वाहनों पर कार्रवाई कर रही हैं। ➡️25.06.2026 का रिकॉर्ड:* एक दिन में *3202 वाहनों* पर कार्रवाई हुई:- *रॉन्ग साइड:* 540 - *ट्रिपल सवारी टू व्हीलर:* 164- *HSRP:* 61- *अन्य:* 2437 ➡️ट्रैफिक पुलिस की जनता से अपील:* 1. रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं 2. हेलमेट/सीट बेल्ट जरूर पहनें   3. गति ...

परमपुरवा चौकी क्षेत्र में मुहर्रम जुलूस: DCP दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने किया निरीक्षण, ताजियादारों से ऊंचाई सीमित रखने की अपील`

चित्र
कानपुर नगर मोहर्रम पर्व के अवसर पर परमपुरवा चौकी क्षेत्र, थाना जूही से निकलने वाले जुलूस के शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। डीसीपी दक्षिण ने अधिकारियों के साथ जुलूस मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। डीसीपी ने कहा कि परमपुरवा चौकी क्षेत्र से निकलने वाले जुलूस में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा जुलूस में सम्मिलित ताजियादारों एवं आयोजकों से संवाद स्थापित किया गया। उनसे निर्धारित मानकों का पालन करने तथा झंडों एवं अन्य सामग्रियों की ऊंचाई सीमित रखने की अपील की गई, जिससे विद्युत तारों एवं अन्य अवरोधों से किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके। डीसीपी ने कहा कि सुरक्षा सर्वोपरि है। डीसीपी दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने सभी आयोजकों एवं संभ्रांत नागरिकों से आपसी सहयोग, समन्वय एव...

मुहर्रम जुलूस में शामिल हुए DCP पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी, पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

चित्र
कानपुर नगर। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने थाना रावतपुर क्षेत्र अंतर्गत निकाले गए मोहर्रम जुलूस में शामिल होकर सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया।  डीसीपी पश्चिम ने जुलूस मार्ग, संवेदनशील स्थलों एवं प्रमुख चौराहों का भ्रमण कर पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की तैनाती को परखा और बैरिकेडिंग व्यवस्था का जायजा लिया। डीसीपी आबिदी ने जुलूस में शामिल लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया और उनसे शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुहर्रम आपसी भाईचारे का त्योहार है। इसे परंपरागत तरीके से मनाएं और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। डीसीपी ने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ पोस्ट शेयर न करें। निरीक्षण के दौरान डीसीपी एस.एम. कासिम आबिदी ने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जुलूस के पूरे रूट पर पल-पल...

मुहर्रम को लेकर कानपुर ट्रैफिक DCP रवींद्र कुमार ने किया रूट निरीक्षण, जुलूस के लिए डायवर्जन प्लान तैयार

चित्र
मुहर्रम को लेकर कानपुर ट्रैफिक DCP ने किया रूट निरीक्षण  कानपुर नगर मुहर्रम पर्व के दृष्टिगत निकाले जाने वाले ताजिया एवं जुलूसों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराए जाने हेतु गुरुवार को पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार ने पूर्वी, पश्चिम एवं सेंट्रल जोन के विभिन्न संवेदनशील स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीसीपी ट्रैफिक ने जरीब चौकी, डिप्टी पड़ाव, घंटाघर चौराहा, नमक फैक्ट्री चौराहा, एकता चौराहा, रावतपुर तिराहा एवं मसवानपुर क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जुलूस मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था तथा यातायात डायवर्जन पॉइंट का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों के साथ पैदल गश्त कर उन्होंने यातायात व्यवस्था की मौजूदा स्थिति को परखा। डीसीपी रवीन्द्र कुमार ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मुहर्रम के दौरान जुलूस मार्गों पर यातायात का सुचारू संचालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। साथ ही प्रभावी बैरिकेडिंग औ...

व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो, लापरवाही पर कार्रवाई: जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह

चित्र
कानपुर नगर। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिला उद्योग बंधु एवं जिला व्यापार बंधु की बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि व्यापार मंडल एवं उद्योग बंधु से प्राप्त सभी समस्याओं का संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि व्यापार बंधु एवं उद्योग बंधु की बैठकों में उठने वाले मामलों की संबंधित विभाग हर सप्ताह समीक्षा करें। साथ ही निस्तारित प्रकरणों का फोटोग्राफ सहित पूरा विवरण अगली मुख्य बैठक में प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई विभाग लगातार बैठकों के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं करता है, तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित कर विभाग के प्रमुख सचिव को भेजा जाएगा। इससे उनकी सेवा पुस्तिका में कार्य में लापरवाही की प्रविष्टि दर्ज की जा सकेगी। डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि औद्योगिक एवं व्यापारिक क्षेत्रों से जुड़ी सड़क, बिजली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार...

कानपुर: DCP ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने की RTC योजना की समीक्षा, 14 रूट पर ट्रैवल टाइम में कमी`

चित्र
कानपुर, 25 जून 2026 शहर को जाम से राहत देने के लिए चलाई जा रही "सुगम यातायात योजना - Reducing Traffic Congestion RTC Scheme" की आज मासिक समीक्षा हुई। पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में यातायात भवन में गोष्ठी का आयोजन किया गया। ये समीक्षा DG परिपत्र संख्या 23/26 दिनांक 07.04.2026 के दृष्टिगत की गई। ➡️14 रूट, 16 रूट मार्शल तैनात गोष्ठी में DCP ट्रैफिक ने बताया कि RTC Scheme के अंतर्गत शहर के चिन्हित 14 प्रमुख रूटों पर कुल 16 रूट मार्शलों की तैनाती की गई है। ये रूट मार्शल पीक ऑवर्स में यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रभावी मॉनिटरिंग के कारण शहर के विभिन्न व्यस्त मार्गों पर ट्रैफिक दबाव में कमी दर्ज की गई है और अधिकतम ट्रेवल टाइम में भी कमी आई है। ➡️5 E के सिद्धांत पर काम*   श्री रवीन्द्र कुमार ने सभी रूट मार्शलों को सख्त निर्देश दिए:   1. प्रत्येक चिन्हित चौराहे/तिराहे पर तैनात रूट मार्शल यातायात संचालन पर सतत निगरानी रखें।   2. पीक ऑवर्स में विशेष सतर्कता बरतते हुए जाम की स्थिति उत्पन्न न हो...

कानपुर: ओवरस्पीड पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 1 दिन में 369 वाहनों का कटा चालान - NH-34 पर 8 जगह बैरियर + इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात*

चित्र
कानपुर, 25 जून 2026।* तेज रफ्तार से होने वाले हादसों पर लगाम लगाने के लिए कानपुर यातायात पुलिस ने कमर कस ली है। यातायात पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जारी प्रेस-नोट के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु विशेष कार्ययोजना लागू की गई है। NH-34 पर सख्ती*   पुलिस ने NH-34 पर 08 स्थानों पर बैरियर स्थापित कर ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा हर 20 किमी पर 03 इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात किए गए हैं जो तेज गति से चलने वाले वाहनों पर नजर रख रहे हैं। आज दिनांक 25.06.2026 को की गई कार्रवाई में NH-34 पर 52 ट्रक, 04 बस, 112 चार पहिया/दो पहिया यानी कुल 168 वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया। *शहर में भी चला अभियान*   NH-19 पर भी यातायात पुलिस ने सख्ती दिखाई। यहां 03 ट्रक, 05 बस, 108 चार पहिया/दो पहिया कुल 116 वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान काटा गया। वहीं गंगा बैराज पर 85 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस तरह सिर्फ 25 जून को कुल 369 वाहन चालकों पर ओवरस्पीड का चालान बना। *24 जून का आंकड़ा भी जारी*   यातायात पुलिस ने 24.06.2026 की कार्रवाई का भी ब्योरा दिया। रॉन्ग साइ...

कानपुर PM Internship योजना में बंपर मौका, 500 टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप - 10वीं पास भी करें आवेदन, मिलेगी स्टाइपेंड

चित्र
कानपुर PM Internship योजना में बंपर मौका, 500 टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप - 10वीं पास भी करें आवेदन, मिलेगी स्टाइपेंड कानपुर, 25 जून 2026 भारत सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत कानपुर के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आया है। कारपोरेट कार्य मंत्रालय के पोर्टल पर देश की शीर्ष 500 कंपनियों में इंटर्नशिप के पद प्रदर्शित किए गए हैं। 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के युवा इस योजना का लाभ ले सकते हैं। ➡️कौन कर सकता है आवेदन  प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 18 से 24 वर्ष की आयु के युवा जिनकी शैक्षिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा या स्नातक है, वे आवेदन के पात्र हैं। अभ्यर्थी को भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को एक साल तक इंटर्नशिप कराई जाएगी और हर महीने स्टाइपेंड के साथ 6000 रुपये का एकमुश्त अनुदान भी दिया जाएगा। ➡️कानपुर से जुड़ी वैकेंसी वर्तमान डाटा के अनुसार चोलामंडल इन्वेस्टमेंट एवं फाइनेंस कम्पनी लिमिटेड में 08 पद, जेके सीमेंट लिमिटेड में 02 पद और बरजर पेन्ट्स इंडिया लिमिटेड में 07 पद उपलब्ध हैं। इन कंपनियों मे...

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजन को उपलब्ध करायी जायेगी मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल

चित्र
कानपुर विनय उत्तम, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कानपुर नगर द्वारा अवगत कराया गया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा प्रथम बार पात्र दिव्यांगजन को निःशुल्क मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल उपलब्ध कराये जाने हेतु ऑनलाइन फॉर्म वेब-पोर्टल https://hwd.uphq.in पर प्रदर्शित प्रारूप-पत्र पर आमन्त्रित किये जा रहे हैं। इस हेतु नियमावली भी प्रख्यापित हो गयी है।  जिसके अन्तर्गत दिव्यांगजन को मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल के वास्तविक मूल्य या अधिकतम रु 25,000.00 का अनुदान प्रति दिव्यांगजन को दिया जायेगा। यदि मोटराइज्ड गाड़ी की कीमत रु 25000.00 के अधिक है तो अतिरिक्त धनराशि की व्यवस्था दिव्यांगजन को स्वयं करनी होगी जिसकी भरपाई मा0 सांसद निधि, मा0 विधायक निधि या सी0एस0आर0 फण्ड से करनी होगी। मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल प्राप्त करने की पात्रता निम्नवत् है: 1- मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा न्यूनतम 80 प्रतिशत या उससे अधिक का दिव्यांगता प्रमाण पत्र हो।   2- मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल पर बैठकर अपने हाथों से गाड़ी का संचालन करने में सक्षम हो।   3- 16 वर्ष या उससे अधिक दिव्यांगजन की आयु हो।   4- ...

कानपुर की ट्रैफिक समस्या पर सुझाव वरिष्ठ नागरिक ने उठाई आवाज़: GT रोड पर 40 की स्पीड लिमिट को बताया 'उत्पीड़न

चित्र
कानपुर कानपुर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर नागरिक मंच ने गंभीर सवाल उठाए हैं। 75 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक ए. डे नोरोन्हा ने DCP ट्रैफिक को पत्र लिखकर GT रोड पर 40 kmph की स्पीड लिमिट और Challan सिस्टम को 'राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ अन्याय' करार दिया है। साथ ही कानपुर नागरिक मंच ने GT रोड और मॉल रोड के लिए कई अहम सुझाव दिए हैं। GT रोड: 30 KM में सिर्फ 2 KM खुली सड़क कानपुर नागरिक मंच के अनुसार, GT रोड NH-34 कानपुर में IIT से चकेरी एयरपोर्ट तक 30 किमी लंबी है। लेकिन COD ओवरब्रिज से PAC क्रॉसिंग के बीच सिर्फ 2 किमी ही खुली सड़क है। बाकी जगह जाम, कट और अतिक्रमण से परेशानी है। मंच ने रामादेवी चौराहे पर पुलिस तैनाती बढ़ाने, जुगल पैलेस के सामने वाले कट को बंद करने और टाटमिल चौराहे के गड्ढे मानसून से पहले भरवाने की मांग की है। ➡️मॉल रोड का 'तिकोनिया' बना मुसीबत मंच ने मॉल रोड के नरोन्हा-LIC-पनचक्की तिकोनिया को सबसे बड़ा ट्रैफिक हब बताया। उनका कहना है कि 1 साल पहले निरीक्षण के बाद तय हुआ था कि जयपुरिया पुल से आने वाले वाहन सीधे LIC निकलेंगे, लेकिन डिवाइडर और बैरिकेड की गलत प्लेसिंग से...

हैलेट OPD रोड पर जाम का झाम: डिवाइडर बंद से मरीज परेशान, दुकानदार नाराज, DCP रवींद्र कुमार ने लिया संज्ञान

चित्र
 हैलेट OPD रोड पर जाम का झाम: डिवाइडर बंद से मरीज परेशान, दुकानदार नाराज, DCP रवींद्र कुमार ने लिया संज्ञान। कानपुर हैलेट हॉस्पिटल के OPD रोड पर मरीजों और तीमारदारों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अस्पताल की OPD रोड के दाहिनी तरफ स्थित है, जबकि ज्यादातर मेडिकल स्टोर बाईं तरफ सड़क किनारे लगे हैं।  जरूरी दवाइयां लेने के लिए मरीज के तीमारदारों को व्यस्त सड़क क्रॉस करके जाना पड़ता है। इससे हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। पीक ऑवर्स में तो घंटों तक गाड़ियों की लंबी कतारें लग जाती हैं। मरीज को समय पर दवा मिल पाना मुश्किल हो जाता है। कई बार एम्बुलेंस भी जाम में फंस जाती है। इस समस्या को देखते हुए DCP ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने बीच सड़क का डिवाइडर बंद करवा दिया था। डिवाइडर बंद होने से बड़ी गाड़ियां क्रॉस नहीं कर पा रही थीं। पैदल जाने के लिए तीमारदारों के लिए पर्याप्त जगह छोड़ दी गई थी। इससे मरीजों के परिजन आसानी से सड़क पार करके बाईं तरफ बने मेडिकल स्टोर से दवा ले आते थे। जाम में भी काफी राहत मिली थी। लेकिन कल दवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने DCP ट्रैफिक से मिलकर आपत्ति...

कानपुर आईआईटी से रामादेवी तक 2500 से अधिक अतिक्रमण चिह्नित, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में होगी कार्रवाई।

चित्र
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में हटेंगे हाईवे किनारे अतिक्रमण। कानपुर नगर।आईआईटी से रामादेवी तक राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे चिन्हित 2500 से अधिक अतिक्रमणों के विरुद्ध माननीय सुप्रीम कोर्ट के 13 अप्रैल 2026 के निर्देशों के अनुपालन में कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत अतिक्रमित स्थलों पर किए गए निर्माणों के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह ने जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में आयोजित बैठक में सड़क सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, अतिक्रमण हटाने एवं प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि आईआईटी से रामादेवी तक राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे ढाई हजार से अधिक अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं। कई स्थानों पर स्थायी निर्माण कर दुकानें संचालित की जा रही हैं, जबकि कुछ मामलों में अतिक्रमणकर्ता द्वारा भूमि पर अवैध निर्माण कर उसे किराए पर भी दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के 13 अप्रैल 2026 के निर्देशों के अनुपालन के लिए ...

कानपुर: DCP ट्रैफिक रवीन्द्र कुमार ने रामादेवी रैंप का किया निरीक्षण, 2 दिन में 2552 वाहनों पर कार्रवाई

चित्र
कानपुर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार* ने सोमवार को रामादेवी रैंप एवं बीमा चौराहे का स्थलीय निरीक्षण किया। एनएचएआई द्वारा रामादेवी रैंप पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य और ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया गया।  डीसीपी रवीन्द्र कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण के दौरान आमजन को असुविधा न हो। निर्माण स्थल पर पर्याप्त साइनेज बोर्ड, बैरिकेडिंग और पीए सिस्टम लगाए जाएं। यातायात निरीक्षक जाजमऊ, एनएचएआई अधिकारी और थाना चकेरी की टीम मौके पर मौजूद रही। वहीं अपर पुलिस उपायुक्त यातायात  कपिल देव सिंह ने घाटमपुर पुल के क्षतिग्रस्त होने पर लगाई गई डायवर्जन व्यवस्था का निरीक्षण किया। पुल की मरम्मत पूरी होने तक डायवर्जन प्वाइंट पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के आदेश दिए। दुर्घटनाएं रोकने के लिए NH-34 पर 8 स्थानों पर वेरियर लगाकर 24 घंटे ड्यूटी की जा रही है। तेज गति वाले वाहनों के लिए हर 20 किमी पर 3 इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात हैं। 23 जून को NH-34 पर 171, NH-19 पर 115 और गंगा बैराज पर 52 वाहनों का ओवरस्पीडिंग पर चालान हुआ। यातायात पुलिस ने...

कानपुर अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई, 290 वाहनों की जांच में 15 पर ठोका जुर्माना।

चित्र
कानपुर नगर में अवैध खनन, और ओवरलोडिंग पर शिकंजा कसते हुए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कानपुर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश और शासन के आदेश पर जनपद में 20 जून 2026 की रात विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान में खनन विभाग, निदेशालय की टीम और स्थानीय थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर 15 वाहनों के खिलाफ नियमानुसार चालान किए। खनन अधिकारी पारसनाथ यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने उपखनिज बालू, मोरंग और गिट्टी से लदे वाहनों की औचक चेकिंग की। किदवई नगर बायपास मार्ग, Y ब्लॉक क्षेत्र में रात 8:22 बजे की गई जांच के दौरान लगभग 290 वाहनों का निरीक्षण किया गया। जांच में 15 वाहन ओवरलोड और बिना वैध परिवहन प्रपत्र के संचालित पाए गए। सभी वाहनों को मौके पर रोककर उनके खिलाफ ➡️नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई। खनिज विभाग कानपुर नगर ने इस कार्रवाई में लगभग साढ़े सात लाख रुपये की धनराशि शास्ति, रॉयल्टी और अन्य मदों में आरोपित की है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए वाहनों पर जुर्माने की वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और आगे भी ऐसे वाहनों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। जिलाध...

यूपी सरकार का बड़ा कदम: 'सूचना प्रवाह' यूट्यूब चैनल लॉन्च, अब योजनाओं की जानकारी मिलेगी सीधे मोबाइल पर

चित्र
 यूपी सरकार का बड़ा कदम: 'सूचना प्रवाह' यूट्यूब चैनल लॉन्च, अब योजनाओं की जानकारी मिलेगी सीधे मोबाइल पर लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार ने डिजिटल संचार को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल "सूचना प्रवाह" का शुभारंभ लोक भवन, लखनऊ में किया गया।  सूचना निदेशक विशाल सिंह और अपर सूचना निदेशक अरविंद कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से चैनल का उद्घाटन किया। इस मौके पर निर्माता फिल्म अभय कुमार श्रीवास्तव और फिल्म निर्माण प्रबंधक संदीप पांडेय सहित विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। अब सीधे मोबाइल पर मिलेगी सरकारी जानकारी "सूचना प्रवाह" यूपी सरकार का आधिकारिक डिजिटल मंच होगा। इसके जरिए प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं, महत्वपूर्ण निर्णयों और उपलब्धियों की प्रमाणिक जानकारी सीधे आम जनता तक पहुंचाई जाएगी।  चैनल पर विभाग द्वारा बनाए गए वृत्तचित्र, विशेष रिपोर्ट, प्रेरणादायी वीडियो और सरकारी अभियानों का नियमित प्रसारण होगा। यानी अब जनता को सरकारी योजनाओं की सही और समय पर जानकारी एक ही क्लिक पर मिल जाएगी। डिजिटल युग क...

कानपुर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: NH-34 पर 164 वाहन ओवरस्पीड, 18 जून को 2841 चालान काटे

चित्र
बाबुपुरवा में अतिक्रमण हटाओ, NH-34 पर 164 वाहन ओवरस्पीड, और 18 जून को 2841 चालान। कानपुर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: NH-34 पर 164 वाहन ओवरस्पीड, 18 जून को 2841 चालान काटे कानपुर ट्रैफिक पुलिस कानपुर ने 19 जून 2026 को शहर में अतिक्रमण और ओवरस्पीड के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। ACP यातायात, थाना प्रभारी बाबुपुरवा और यातायात निरीक्षक दक्षिण जोन के नेतृत्व में बाबुपुरवा और ट्रांसपोर्ट नगर में सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गईबाबुपुरवा-ट्रांसपोर्ट नगर से हटाया अतिक्रमण अभियान के दौरान सड़क किनारे खड़े होकर यातायात बाधित करने वाले वाहनों को क्रेन से हटाकर बाबुपुरवा थाने में खड़ा कराया गया। साथ ही सड़क और सार्वजनिक मार्गों पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर मार्ग को अतिक्रमणमुक्त किया गया। टीम ने वाहन चालकों को नो-पार्किंग जोन में वाहन न खड़ा करने की चेतावनी भी दी। रामादेवी से नौबस्ता तक चला अभियान  टीआई पूर्वी प्रथम, NHAI, नगर निगम और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने रामादेवी से नौबस्ता तक सर्विस लेन पर विशेष अभियान चलाया। सर्विस लेन से अवैध अतिक्रमण हटाकर ...

कानपुर गायनोकोलॉजिस्ट डॉ. किरण पांडे बनीं UPCOG की अध्यक्ष, काशी में बाबा विश्वनाथ की नगरी में हुआ शपथ ग्रहण

चित्र
GSVM की पूर्व HOD डॉ. किरण पांडे बनीं UPCOG अध्यक्ष, कानपुर का बढ़ा मान। काशी/कानपुर, 13 जून 2026* - कानपुर के जच्चा-बच्चा अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. किरण पांडे को उत्तर प्रदेश काउंसिल ऑफ ऑब्सटेट्रिशियंस एंड गायनोकोलॉजिस्ट्स UPCOG का अध्यक्ष चुना गया है। GSVM मेडिकल कॉलेज की पूर्व HOD और प्रोफेसर रह चुकीं डॉ. पांडे का शपथ ग्रहण 13 जून को बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में संपन्न हुआ। MBBS, MD के साथ FICOG, FIMSA, MAMS, CIMP जैसी अंतरराष्ट्रीय फैलोशिप से सम्मानित डॉ. पांडे ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि यह उनके लिए बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद है। उन्होंने इस दायित्व को महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए समर्पित बताया।डॉ. पांडे ने UPCOG की संरक्षक पद्मश्री डॉ. उषा शर्मा का विशेष आभार जताया। उन्होंने कहा कि डॉ. शर्मा का मार्गदर्शन, सलाहकार डॉ. राज बवेजा का सहयोग और सभी वरिष्ठ चिकित्सकों के विश्वास से यह सम्मान और भी गौरवपूर्ण हो गया। उन्होंने पूर्व अध्यक्षों, संरक्षक डॉ. चंद्रावती, डॉ. मीरा अग्निहोत्री, सलाहकार डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ. जयदीप मल्होत्रा और पूरे UPCOG परिवार को धन्यवा...

कानपुर: यूपीकैटेट 2026 संपन्न, परास्नातक में 70 और एबीएम में 21 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

चित्र
कानपुर: यूपीकैटेट 2026 संपन्न, परास्नातक में 70 और एबीएम में 21 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित।  कानपुर, 18 जून 2026 - उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा यूपीकैटेट-2026 के तहत गुरुवार को कानपुर के तीन केंद्रों परास्नातक, पीएचडी और एबीएम पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार स्नातकोत्तर एवं पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 785 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 715 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 70 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में एबीएम पाठ्यक्रम की परीक्षा हुई। इसके लिए 132 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 111 ने परीक्षा दी। एबीएम में 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी कानपुर में जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज पनकी रोड कल्याणपुर और सरदार पटेल पब्लिक स्कूल जूही बर्रा को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा शुरू होने से पहले सभी अभ्यर्थियों के पहचान पत्रों की जांच, बायोमेट्रिक सत्यापन और जरूरी दस्तावेजों का मिलान किया गया। इसके बाद ही प्रवे...

कानपुर: ओवरस्पीड पर पुलिस का शिकंजा, 2 दिन में 337 वाहनों के कटे चालान, रॉन्ग साइड पर 1213 पर कार्रवाई

चित्र
कानपुर, 18 जून 2026 - सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए कानपुर यातायात पुलिस ने कमर कस ली है। राष्ट्रीय राजमार्गों पर तेज रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। यातायात पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर NH-34 और NH-19 पर ताबड़तोड़ चेकिंग कर 2 दिन के अंदर 337 वाहनों का ओवरस्पीड में चालान काटा गया है। वहीं नियमों की अनदेखी करने वाले 3089 वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई है। ➡️NH-34 और NH-19 पर स्पीड ट्रैप यातायात पुलिस ने जानकारी दी कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु बनाई गई कार्ययोजना के तहत NH-34 यानी राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर 8 स्थानों पर बैरियर स्थापित कर ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रत्येक 20 किमी पर 3 इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात किए गए हैं। इन्हीं मोबाइल यूनिट्स के जरिए स्पीड गन से वाहनों की गति नापी जा रही है। 18 जून 2026 को हुई कार्रवाई के अनुसार, NH-34 पर 66 ट्रक, 07 बस और 93 चार पहिया वाहन यानी कुल 166 वाहनों का ओवरस्पीड में चालान किया गया। इसी तरह NH-19 पर 04 ट्रक, 07 बस और 100 चार पहिया वाहन पकड़े गए...

कानपुर में मौत का इंतजार: लकड़ी के डंडे से बंधे खुले तार, टेढ़ा खंभा मकान में रहने वाले भयभीत बैरी उत्तम बिहार में बिजली विभाग की लापरवाही: एक वर्ष से स्पार्किंग वाले तार, KESCo मौन

चित्र
 1. कानपुर में मौत का इंतजार: लकड़ी के डंडे से बंधे खुले तार, टेढ़ा खंभा कभी भी गिर सकता है  2. बैरी उत्तम बिहार में बिजली विभाग की लापरवाही: 1 साल से स्पार्किंग वाले तार, KESCo मौन  3. जनता की जान खतरे में! कानपुर कल्यानपुर में टेढ़े खंभे और जुगाड़ वाले तारों का जाल 4. कानपुर: शिकायत के बाद भी नहीं सुधरी बिजली व्यवस्था, बैरी उत्तम बिहार में  हो सकता है बड़ा हादसा  कानपुर। कल्यानपुर क्षेत्र के बैरी उत्तम बिहार में बिजली विभाग की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। यहां खुले बिजली के तारों को ठीक करने के बजाय लाइनमैन ने लकड़ी के डंडे से बांधकर जुगाड़ कर दिया है। फोटो में साफ दिख रहा है कि तार कैसे लकड़ी के सहारे लटक रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 1 साल से इन तारों में बार-बार स्पार्किंग हो रही है, लेकिन विभाग के अधिकारी सिर्फ आकर संभाल कर चले जाते हैं। क्षेत्रीय निवासियों ने बताया कि दयानन्द बिहार केशा सब स्टेशन मैं तैनात जेई राम कुमार को व्हाट्सएप पर खंभे की स्थिति व तारों का जाल की फोटो भेज कर उन्हें जानकारी दी गई लेकिन जानकारी प्राप्त करने के...

कानपुर में रॉन्ग साइड पर चला पुलिस का डंडा, 17 जून को 1185 वाहनों का कटा चालान

चित्र
कानपुर, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कानपुर दौरे के एक दिन पहले यातायात पुलिस ने रॉन्ग साइड यानी विपरीत दिशा में वाहन चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। यातायात पुलिस प्रेस-नोट के अनुसार, 17 जून 2026 को चलाए गए विशेष संयुक्त अभियान में कुल 1185 वाहनों का चालान किया गया। अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था, कानपुर नगर के आदेशानुसार यह अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराना और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना था।  ➡️1185 चालान, 933 यातायात पुलिस ने किए यातायात पुलिस प्रेस-नोट दिनांक 17.06.2026 के मुताबिक, अभियान के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों, तिराहों और व्यस्त मार्गों पर सघन चेकिंग की गई। रॉन्ग साइड में वाहन चलाते पाए गए चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। आंकड़ों के अनुसार, यातायात पुलिस ने 933 चालान किए जबकि सिविल पुलिस ने 252 चालान किए। इस तरह कुल 1185 वाहन चालकों पर कार्रवाई हुई। चेकिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को जागरूक भी किया। ➡️पुलिस ने दी चेतावनी पुलिस अधिकारियों ने बताय...

18 जून को कानपुर आएंगे CM योगी आदित्यनाथ, आरआई संतोष कुमार के निर्देश पर सुरक्षा वाहनों की जांच 17 जून से

चित्र
कानपुर उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ 18 जून 2026 को जनपद कानपुर नगर के दौरे पर आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सीएम की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए सुरक्षा में लगने वाले वाहनों की तकनीकी जांच का आदेश जारी किया गया है। कार्यालय परिवहन शाखा, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर द्वारा जारी पत्रांक म-01/26(वी0वी0आई0प्लीट) दिनांक 16 जून 2026 के अनुसार, मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगने वाले वाहनों के बेड़े यानी फ्लीट की फिटनेस जांच कराना अनिवार्य किया गया है। यह पत्र परिवहन शाखा के निरीक्षक संतोष कुमार आरआई द्वारा हस्ताक्षरित है। कानपुर संभागीय परिवहन विभाग आरटीओ 18 जून 2026 को जनपद कानपुर नगर में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आगमन, भ्रमण और प्रस्थान कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम की सुरक्षा में लगने वाले वाहनों का तकनीकी परीक्षण किया जाना नितांत आवश्यक है। निरीक्षक संतोष कुमार आरआई ने अपने पत्र में अनुरोध किया है कि उक्त कार्यक्रम में लगने वाले सभी वाहनों का तकनीकी परीक्षण करने के लिए वैधिक निरीक्षक को तैनात कि...

कानपुर की छात्रा शिवानी की सुंदर हस्तलिपि की कहानी ब्रिटेन पहुंची। नॉर्थैम्प्टन के डॉ. आशुतोष शर्मा ने भेजा कैलीग्राफी का तोहफा। DM जितेन्द्र प्रताप सिंह ने सौंपा उपहार।

चित्र
कानपुर, उत्तर प्रदेश।* कानपुर नगर की छात्रा शिवानी की सुंदर हस्तलिपि ने न सिर्फ शहर बल्कि देश की सीमाएं पार कर दी हैं। उसकी आकर्षक और टाइपिंग जैसी साफ-सुथरी लिखावट की कहानी सोशल मीडिया के जरिए ब्रिटेन तक पहुंची, जिसके बाद नॉर्थैम्प्टन में रहने वाले भारतीय मूल के चिकित्सक डॉ. आशुतोष शर्मा ने उसके लिए विशेष उपहार भेजा है। ➡️ कैसे वायरल हुई शिवानी की लिखावट शिवानी अपनी बेहद व्यवस्थित और आकर्षक हस्तलिपि की वजह से चर्चा में आई थी। उसकी लिखावट देखकर लगता है जैसे कंप्यूटर से टाइप किया गया हो। इसी खास प्रतिभा को देखकर कानपुर नगर के जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने पहले भी उसे सम्मानित कर प्रोत्साहित किया था। इसके बाद मीडिया और सोशल मीडिया पर खबर वायरल हुई। ➡️ब्रिटेन से आया प्रोत्साहन का पैगाम* नॉर्थैम्प्टन, ब्रिटेन में रहने वाले डॉ. आशुतोष शर्मा ने जब शिवानी की कहानी पढ़ी तो वे उसकी लगन से बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने महसूस किया कि ऐसी प्रतिभा को सही दिशा और प्रोत्साहन मिलना चाहिए। शिवानी का घर का पता न मिलने पर उन्होंने कैलीग्राफी की किताबें, स्पेशल पेन और स्टडी मटेरियल सीधे जिलाधिकारी कानप...

कानपुर: लकड़ी के डंडे से लटकी मौत, कल्यानपुर उत्तम विहार में एक वर्ष से जली केबिल, SSO बोले 'मेरे पास केबिल नहीं'

चित्र
कानपुर कल्यानपुर थाना क्षेत्र के दयानंद विहार बेरी और उत्तम विहार में बिजली की जली हुई केबिल पिछले 1 साल से लटक रही है। केबिल में फॉल्ट होने के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन केस्को के अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। जमीनी हकीकत ये है कि जान बचाने के लिए केबिल को लकड़ी के डंडे से बांध दिया गया है।  ➡️ लकड़ी के सहारे लटक रही जान स्थानीय लोगों के मुताबिक केबिल जलने की शिकायत जेई राम से कई बार की गई। हर बार जवाब मिला कि "लाइन ठीक हो जाएगी"। आश्वासन पर आश्वासन मिलता रहा। जब परेशान लोगों ने एसएसओ से बात की तो उन्होंने हाथ खड़े कर दिए। एसएसओ का कहना था कि उनके पास केबिल ही नहीं है और 1 साल से ऊपर हो गया, अभी तक केबिल नहीं बदली गई है। एसएसओ ने यहां तक कह दिया कि "जिसको जहां शिकायत करनी हो करे जाकर, मेरे पास सामान नहीं है"। ➡️डंडे से बांधी गई केबल बिजली का पोल खंभा जो एक तरफ झुका हुआ है। सामने वाले घर पर गिर सकता है। सबसे खतरनाक बात ये है कि कई जगह फॉल्ट वाली केबिल को लकड़ी के डंडे और रस्सी से बांधकर लटकाया गया है। फोटो में साफ दिख रहा है कि डंडा किसी भी समय आंध...

कानपुर: मोहर्रम जुलूस की सुरक्षा पुख्ता, DCP Central ने डबल पुलिया से विजय नगर तक किया मार्ग निरीक्षण

चित्र
कानपुर: मोहर्रम जुलूस की सुरक्षा पुख्ता, DCP Central ने डबल पुलिया से विजय नगर तक किया मार्ग निरीक्षण कानपुर। आगामी मोहर्रम के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। 16 जून 2026 को पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव और अपर पुलिस उपायुक्त डॉ. अर्चना सिंह ने थाना काकादेव क्षेत्र में डबल पुलिया से विजय नगर तक प्रस्तावित अलम जुलूस मार्ग का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने जुलूस मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों को समयबद्ध तरीके से इंतजाम पूरा करने के निर्देश दिए। ➡️DCP ने दिए 5 बड़े निर्देश 1. *बैरिकेडिंग*: जुलूस मार्ग पर हर पॉइंट पर मजबूत बैरिकेडिंग लगाई जाए ताकि भीड़ नियंत्रण में रहे।   2. *लाइट व्यवस्था*: पूरे मार्ग पर रात में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था हो, अंधेरे में कोई असुविधा न हो।   3. *सुरक्षा निगरानी*: संवेदनशील और भीड़ वाले इलाकों में CCTV और पुलिस की विशेष निगरानी रखी जाए। ...