कानपुर: NH-34 और NH-19 पर ओवरस्पीड पर कड़ी कार्रवाई, 2 दिन में 340+ वाहनों के कटे चालान`
पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल कानपुर यातायात पुलिस ने 16 जुलाई 2026 को NH-34 और NH-19 पर ओवरस्पीड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। NH-34 पर 167 और NH-19 पर 116 वाहनों के चालान काटे गए। 15 जुलाई को रॉन्ग साइड, ट्रिपलिंग और अन्य नियम तोड़ने पर 2557 चालान हुए। पुलिस ने लोगों से हेलमेट, सीट बेल्ट और गति सीमा का पालन करने की अपील की। कानपुर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए कानपुर यातायात पुलिस ने कमर कस ली है। राष्ट्रीय राजमार्गों पर तेज रफ्तार से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यातायात पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, दिनांक 16.07.2026 को राष्ट्रीय राजमार्ग-34 और राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर ओवरस्पीडिंग के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।*NH-34 और NH-19 पर बड़ी कार्रवाई* प्रेस नोट में बताया गया कि कानपुर नगर में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु बनाई गई कार्ययोजना के तहत 8 स्थानों पर बैरियर स्थापित कर ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही तेज गति से चलने वाले वा...