कानपुर: 2.5 महीने से बिना सैलरी National Sugar Institute के गार्ड, भूखे होकर बंद किया गेट
कानपुर राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, कानपुर में काम करने वाले सिक्योरिटी गार्ड्स ने बुधवार को संस्थान के मुख्य गेट नंबर 1 पर ताला जड़कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का कारण बेहद गंभीर है - *पिछले 2 महीने 15 दिन से गार्डों को वेतन नहीं मिला है। धूप में 12 घंटे ड्यूटी करने वाले इन गार्डों का कहना है कि अब उनके पास खाने के पैसे नहीं बचे हैं। बच्चों की स्कूल फीस जमा नहीं हो पा रही और कमरे का किराया भी सिर पर चढ़ गया है। ➡️क्या है पूरा मामला? जानकारी के मुताबिक नेशनल शुगर इंस्टिट्यूट में तैनात करीब 35 से अधिक सिक्योरिटी गार्ड पिछले 75 दिनों से वेतन के इंतजार में हैं। गार्ड्स का आरोप है कि सिक्योरिटी कंपनी और संस्थान के अधिकारी लगातार टालमटोल कर रहे हैं। गार्ड *बाल बहादुर थापा* ने "सत्य का असर" से बात करते हुए बताया, हम 12 घंटे ड्यूटी करते हैं। 18000 रुपये सैलरी मिलती है। लेकिन 2 महीने 15 दिन से एक भी रुपया हाथ में नहीं आया। बच्चों की फीस नहीं जमा हो पा रही। मकान मालिक किराया मांग रहा है। खाने के लिए भी पैसे नहीं हैं। हम जाएं तो कहां जाएं गार्ड्स ने पहले सिक्योरिटी इंचार्ज सुधांशु ज...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें