CSA कानपुर के 2 छात्रों का Adani Wilmar में ₹7 लाख पैकेज पर चयन, कैंपस प्लेसमेंट में बजी धूम
कानपुर चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्रों ने एक बार फिर कैंपस प्लेसमेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। विश्वविद्यालय के सेवायोजन निदेशालय द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में देश की अग्रणी एफएमसीजी कंपनी अडानी विल्मार लिमिटेड AWL ने 2 छात्रों का चयन ग्रेजुएट एग्री ट्रेनी के पद पर 7.00 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर किया है। यह चयन विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है।
सेवायोजन के निदेशक डॉ. विजय कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि अडानी विल्मार लिमिटेड की एचआर टीम विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट के लिए पहुंची थी। कंपनी की ओर से श्री तेजस खडसे एचआर, श्री देवेन्द्र सिंह जनरल मैनेजर और श्री अजय गुप्ता जोनल एचआर ने प्लेसमेंट प्रक्रिया को संपन्न कराया। सबसे पहले 23 छात्र-छात्राओं का ग्रुप डिस्कशन लिया गया जिसमें कृषि, एग्री बिजनेस और मार्केटिंग से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। ग्रुप डिस्कशन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 8 छात्रों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।
कड़ी साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद कंपनी ने मिस्टर विजय प्रताप सिंह और योगेन्द्र सिंह को फाइनल चयनित किया। दोनों छात्रों को ग्रेजुएट एग्री ट्रेनी पद पर नियुक्त किया गया है और 7 लाख रुपये का आकर्षक पैकेज दिया गया है। चयन की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई और अन्य छात्रों में भी प्रतिष्ठित कंपनियों में जाने का आकर्षण बढ़ गया है।
AWL अडानी विल्मार लिमिटेड एग्री बिजनेस भारत की सबसे बड़ी एफएमसीजी और खाद्य उत्पाद कंपनियों में से एक है। कंपनी का प्रमुख ब्रांड फॉर्चून है जो खाद्य तेल, आटा, चावल, दाल, चीनी और अन्य दैनिक उपयोग के खाद्य उत्पाद बनाता है। फॉर्चून के उत्पाद भारत के करोड़ों परिवारों तक पहुंचते हैं और कंपनी कृषि आधारित व्यवसाय में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रही है।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति श्री संजीव गुप्ता ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि CSA कानपुर के छात्र लगातार राष्ट्रीय स्तर की कंपनियों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। इस पूरी प्लेसमेंट प्रक्रिया को सफल बनाने में श्री मुलायम सिंह और श्रीमती सरिता पाण्डेय का विशेष सहयोग सराहनीय रहा। विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत है।
सत्य का असर समाचार पत्र कानपुर नगर
पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल
संपर्क सूत्र 9956 834016

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें