कानपुर अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई, 290 वाहनों की जांच में 15 पर ठोका जुर्माना।

कानपुर नगर में अवैध खनन, और ओवरलोडिंग पर शिकंजा कसते हुए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।

कानपुर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश और शासन के आदेश पर जनपद में 20 जून 2026 की रात विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान में खनन विभाग, निदेशालय की टीम और स्थानीय थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर 15 वाहनों के खिलाफ नियमानुसार चालान किए।

खनन अधिकारी पारसनाथ यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने उपखनिज बालू, मोरंग और गिट्टी से लदे वाहनों की औचक चेकिंग की। किदवई नगर बायपास मार्ग, Y ब्लॉक क्षेत्र में रात 8:22 बजे की गई जांच के दौरान लगभग 290 वाहनों का निरीक्षण किया गया। जांच में 15 वाहन ओवरलोड और बिना वैध परिवहन प्रपत्र के संचालित पाए गए। सभी वाहनों को मौके पर रोककर उनके खिलाफ ➡️नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई।
खनिज विभाग कानपुर नगर ने इस कार्रवाई में लगभग साढ़े सात लाख रुपये की धनराशि शास्ति, रॉयल्टी और अन्य मदों में आरोपित की है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए वाहनों पर जुर्माने की वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और आगे भी ऐसे वाहनों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने जनपद स्तरीय टास्क फोर्स के सभी सदस्यों को निर्देश दिए हैं कि अवैध खन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान को लगातार जारी रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि खन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी प्रभावी और कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीएम ने आम जनता से भी अपील की है कि अवैध खन या ओवरलोड वाहनों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें पिछले कुछ समय से कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में अवैध खन की शिकायतें बढ़ रही थीं। शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रशासन अब लगातार छापेमारी कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से न सिर्फ राजस्व की हानि रुकेगी, बल्कि सड़क सुरक्षा भी बेहतर होगी। ओवरलोड वाहनों के कारण अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और सड़कें भी जल्दी खराब हो जाती हैं।खनन अधिकारी पारसनाथ यादव ने बताया कि निदेशालय स्तर की टीम के साथ समन्वय बनाकर यह अभियान चलाया गया। आगे भी ऐसे संयुक्त अभियान समय-समय पर चलाए जाएंगे ताकि अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। प्रशासन की इस कार्रवाई से खन माफिया में हड़कंप मच गया है।

सत्य का असर समाचार पत्र कानपुर 

 पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल 

संपर्क सूत्र 9956834016

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कानपुर: 2.5 महीने से बिना सैलरी National Sugar Institute के गार्ड, भूखे होकर बंद किया गेट

कानपुर में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा: लापरवाही पर DM का कड़ा रुख, कई अधिकारियों का वेतन रोका, शो-कॉज नोटिस जारी*

कानपुर में 11 जुलाई को एंडोमेट्रियोसिस पर बड़ा सीएमई: केओजीएस और फोग्सी करेंगे "दर्द, मासिक धर्म और उससे आगे" पर मंथन, महिलाओं की बांझपन और दर्द की समस्या पर होगी चर्चा