हैलेट OPD रोड पर जाम का झाम: डिवाइडर बंद से मरीज परेशान, दुकानदार नाराज, DCP रवींद्र कुमार ने लिया संज्ञान

 हैलेट OPD रोड पर जाम का झाम: डिवाइडर बंद से मरीज परेशान, दुकानदार नाराज, DCP रवींद्र कुमार ने लिया संज्ञान।

कानपुर हैलेट हॉस्पिटल के OPD रोड पर मरीजों और तीमारदारों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अस्पताल की OPD रोड के दाहिनी तरफ स्थित है, जबकि ज्यादातर मेडिकल स्टोर बाईं तरफ सड़क किनारे लगे हैं। 

जरूरी दवाइयां लेने के लिए मरीज के तीमारदारों को व्यस्त सड़क क्रॉस करके जाना पड़ता है। इससे हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। पीक ऑवर्स में तो घंटों तक गाड़ियों की लंबी कतारें लग जाती हैं। मरीज को समय पर दवा मिल पाना मुश्किल हो जाता है। कई बार एम्बुलेंस भी जाम में फंस जाती है।

इस समस्या को देखते हुए DCP ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने बीच सड़क का डिवाइडर बंद करवा दिया था। डिवाइडर बंद होने से बड़ी गाड़ियां क्रॉस नहीं कर पा रही थीं। पैदल जाने के लिए तीमारदारों के लिए पर्याप्त जगह छोड़ दी गई थी। इससे मरीजों के परिजन आसानी से सड़क पार करके बाईं तरफ बने मेडिकल स्टोर से दवा ले आते थे। जाम में भी काफी राहत मिली थी।

लेकिन कल दवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने DCP ट्रैफिक से मिलकर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि डिवाइडर बंद होने की वजह से ग्राहक यानी मरीज के तीमारदार उनकी दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। व्यापार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की कि डिवाइडर के दोनों तरफ से रास्ता खोला जाए ताकि गाड़ियां और ग्राहक दोनों तरफ आ-जा सकें।

अगर दोनों तरफ डिवाइडर खोल दिए जाते हैं तो फिर से जाम की स्थिति पैदा हो जाएगी और मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। इस पूरे मामले पर DCP रवींद्र कुमार ने व्यापार मंडल और अस्पताल प्रशासन के साथ विचार-विमर्श करके आगे कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

उधर कंपनी बाग चौराहे की बाईं तरफ 5-6 फुटपाथ पर लगने वाले दुकानदारों का अतिक्रमण भी हटाया गया था। दुकान हटने से उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। सभी दुकानदार मिलकर DCP से मिले और अपनी दुकान फिर से चालू करने का निवेदन किया। DCP ने मौके पर पहुंचकर निस्तारण करने की बात कही है।

सत्य का असर समाचार पत्र कानपुर पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह पटेल संपर्क सूत्र 9956834016

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कानपुर: 2.5 महीने से बिना सैलरी National Sugar Institute के गार्ड, भूखे होकर बंद किया गेट

कानपुर में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा: लापरवाही पर DM का कड़ा रुख, कई अधिकारियों का वेतन रोका, शो-कॉज नोटिस जारी*

कानपुर में 11 जुलाई को एंडोमेट्रियोसिस पर बड़ा सीएमई: केओजीएस और फोग्सी करेंगे "दर्द, मासिक धर्म और उससे आगे" पर मंथन, महिलाओं की बांझपन और दर्द की समस्या पर होगी चर्चा